अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई में मुकेश अंबानी के घर हुई गणपति पूजा में पहुंचीं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दिशा पाटनी के पहनावे को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। लाल पारंपरिक पोशाक में नजर आईं दिशा सामने आए वीडियो में दिशा पाटनी लाल रंग के पारंपरिक घाघरा और…
Read MoreMonth: September 2026
बिग बॉस के फैसले से भड़कीं अम्रपाली दुबे, बोलीं- टीवी सितारों के लिए सब कुछ क्यों?
बिग बॉस के घर में इस समय मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है और घरवाले भी शो के फैसलों को लेकर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में सजा के तौर पर आसिफ खान, रोहेड खान और स्काउटओपी को बेघर होने के लिए नामांकित किया गया था। इसके बाद आसिफ खान ने शो को गलत बताते हुए आरोप लगाया था कि मेकर्स जानबूझकर रोहेड खान को बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। अब अभिनेत्री अम्रपाली दुबे ने भी आसिफ की बात का समर्थन करते हुए बिग…
Read MorePriyanka Chopra ने Nick Jonas का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा प्रियंका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब वह अपने पति निक जोनस के जन्मदिन को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका ने निक के खास दिन को बेहद प्यारे अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए कई अनदेखे पल साझा किए। प्रियंका ने साझा कीं निक के साथ अनदेखी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर निक जोनस के साथ कई…
Read Moreअब 9 साल बाद अलग हुए Amanda Seyfried और Thomas Sadoski
द हाउसमैड एक्ट्रेस अमांडा सेफ्राइड (Amanda Seyfried) और उनके पति थॉमस सैडोस्की (Thomas Sadoski) ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों की शादी को करीब नौ साल हो चुके हैं। अपनी निजी जिंदगी को दोनों ने हमेशा ही लोगों की नजरों से काफी दूर रखा है। अमांडा सेफ्राइड की निजी जिंदगी से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं। अमांडा और थॉमस ने एक साझा बयान में बताया कि वे कुछ समय से अलग रह रहे हैं। दोनों ने कहा कि अलग…
Read MoreBridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी
नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित और सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘ब्रिजर्टन’ (Bridgerton) में ‘डैफने ब्रिजर्टन’ का मुख्य किरदार निभाकर दुनिया भर में घर-घर पहचान बनाने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस फीबी डायनेवर (Phoebe Dynevor) शादी के बंधन में बंध गई हैं। फीबी ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर कैमरून फुलर (Cameron Fuller) के साथ फ्रांस के बेहद खूबसूरत माहौल में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की खूबसूरत और ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस खुशखबरी की पहली झलक…
Read Moreत्योहारी सीजन में 2.5 लाख तक Gig Jobs निकलने का अनुमान, NLB Services की रिपोर्ट
भारत में जुलाई से दिसंबर 2026 के दौरान दो से 2.5 लाख मौसमी और ‘गिग’ नौकरियां पैदा होने की संभावना है और त्योहारों के दौरान नियुक्तियों में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। वैश्विक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल टैलेंट समाधान प्रदाता एनएलबी सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले अस्थायी कर्मियों को ‘गिग’ कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में त्योहारी सत्र शुरू होने के साथ ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, खुदरा, लॉजिस्टिक्स, आतिथ्य, यात्रा और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े कारोबार…
Read MorePM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर कई मोर्चों पर काम कर रही है। उन्होंने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए), कौशल विकास पहलों और दो करोड़ युवाओं को पहली बार औपचारिक कार्यबल में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक लाख करोड़ रुपये की रोजगार प्रोत्साहन योजना का उल्लेख किया। ‘रोजगार मेला’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने पूरी दुनिया का विश्वास जीता…
Read MoreGreater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से
उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने और राज्य के ‘निवेश से निर्यात’ तक के औद्योगिक सामर्थ्य को प्रदर्शित करने के लिए 25 से 29 सितंबर तक ‘उप्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस बार व्यापार प्रदर्शनी में निवेश प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे,…
Read MoreTata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह
19 सितंबर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शनिवार को स्नातकों से कहा कि वे असफलताओं से हतोत्साहित न हों, बल्कि उन्हें अपने प्रयासों को और तेज करने के अवसर के रूप में देखें। उन्होंने पेशेवर जीवन में कदम रखने वाले युवाओं से बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। यहां साई यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चंद्रशेखरन ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) और तेजी से हो रहे प्रौद्योगिकी बदलाव वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहे हैं। वहीं, भारत आर्थिक वृद्धि…
Read MoreJio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data
क्या आप भी कुछ हफ्तों में रिचार्ज कराने की झंझट से बचाना चाहते हैं, तो एयरटेल का सालाना प्लान आपके काफी काम आ सकता है। कंपनी की तरफ से 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान के साथ 150GB अतिरिक्त डेटा देना शुरु कर दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि डेटा रोजाना मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त मिलेगा। दरअसल, यह ऑफर सिर्फ कुछ समय के लिए है। हर दिन 2.5 जीबी डेटा के साथ बोनस डेटा इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है और वैलिडिटी 365 दिन की है।…
Read More