सोमवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना की छठी वर्षगांठ के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडरों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था में शामिल करने में कार्यक्रम की सफलता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना ‘विश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण’ पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे इस पहल ने किफायती और ‘बिना गारंटी वाले ऋण’ की सुविधा देकर अनगिनत स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि आज हम 6YearsofPMSVANidhi मना रहे हैं,…
Read MoreYear: 2026
तमिलनाडु CM Vijay का DMK पर वार: ‘परिवारवाद की राजनीति खत्म करेंगे’, हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोप नकारे
विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन करते हुए, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) की जमकर आलोचना की और इन दोनों दलों पर दक्षिणी राज्य में सरकार बनाने के लिए मिलीभगत का आरोप लगाया। हालांकि, तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के प्रमुख ने कहा कि तमिलनाडु में राजनीतिक लड़ाई अब केवल उनकी पार्टी और डीएमके के बीच है, और डीएमके पर ‘परिवारवाद की राजनीति’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। एआईएडीएमके के बारे में उन्होंने…
Read MoreCM Yogi का Ghaziabad Surya Murder पर बड़ा बयान: ‘नालायक औलाद को नहीं समझाया तो…’
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी परिस्थिति में मित्रता या किसी भी व्यक्तिगत संबंध की आड़ में किए गए अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेगी। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में हुई हालिया घटना समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कोई व्यक्ति दोस्ती का ढोंग करते हुए किसी की जान लेता…
Read MoreK Annamalai ने BJP से इस्तीफा देने की कर ली तैयारी, नेतृत्व को धन्यवाद देकर पार्टी को कहेंगे अलविदा!
तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा है, वह है के अन्नामलाई। दक्षिण भारत में भाजपा का सबसे तेजतर्रार चेहरा माने जाने वाले अन्नामलाई ने अब पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के सामने औपचारिक रूप से अपना निर्णय रख सकते हैं। यह केवल एक इस्तीफा नहीं माना जा रहा, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में आने वाले एक बड़े भूचाल का संकेत भी समझा जा रहा है। पूर्व…
Read Moreशशि थरूर का बयान वंदे मातरम के सभी पांच अंतरे हर कार्यक्रम में अनिवार्य करना अनावश्यक और बोझिल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने आधिकारिक कार्यक्रमों के आरंभ और अंत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी पांच अंतरे (Stanzas) गाए जाने की अनिवार्यता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। केरल में राष्ट्रगीत के गायन को लेकर छिड़े एक नए विवाद के बीच, संवाददाताओं से बातचीत करते हुए थरूर ने इस प्रथा को श्रोताओं के लिए “अनावश्यक और बोझिल” करार दिया। केरल में राष्ट्रगीत के गायन को लेकर जारी विवाद के बीच संवाददाताओं से बात करते हुए थरूर ने कहा कि वंदे मातरम का सभी सम्मान करते…
Read Moreउत्तरी रेलवे ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का टर्मिनल परिवर्तन, मार्ग परिवर्तन
रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तरी रेलवे ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का टर्मिनल परिवर्तन, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 1. गाड़ियों का टर्मिनल परिवर्तन :- क्रं.सं . गाड़ी सं. स्टेशन से स्टेशन तक आगमन प्रस्थान आवृति टर्मिनल परिवर्तन प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी तिथि फेरे 1 64214 कानपुर सेंट्रल लखनऊ 21:15 Ter. प्रतिदिन लखनऊ जं. (एनईआर) तक जाएगी 02/06/2026 से 04/06/2026 3 2 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल Org.…
Read Moreमुख्य विकास अधिकारी ने बनकटा में की चौपाल, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विकास खंड बनकटा क्षेत्र का भ्रमण किया तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित चौपालों की अध्यक्षता कर ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बखरी, हाटा, बगरूआ, सिकटिया दीनाचक तथा विकास खंड मुख्यालय बनकटा पर आयोजित चौपालों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की…
Read Moreराजा टोडरमल पार्क में 3 जून को निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सीतापुर। जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल होम्योपैथी स्टोर और एस एल फार्मा कंपनी के सहयोग द्वारा दिनांक 3 जून 2026 को राजा टोडरमल पार्क, निकट पुलिस क्लब सीतापुर में एक निशुल्क नेशनल होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्व सुरक्षा सेवादल RSSD की पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी ने अपील की है ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर में पहुंच कर लाभ उठाएं। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा, जिसमें अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण…
Read Moreसेना के शौर्य को समर्पित संग्रहालय की मांग के लिए डिप्टी सीएम को दिया धन्यवाद
महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ की मुलाकात सोमवार को भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन लिया व चर्चा की। महानगर अध्यक्ष ने डिप्टी द्वारा संगम नगरी प्रयागराज में भी सेना के शौर्य को समर्पित संग्रहालय की मांग के लिए उन्हें महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व नागरिकों की ओर से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से 2027 के…
Read Moreतहसील बारा परिसर में विकास योजनाओं से सम्बंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन
प्रयागराज 01 जून माननीय विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति जी के द्वारा सोमवार को तहसील बारा परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों तथा जनपद प्रयागराज में विगत नौ वर्षों में कराये गये उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। माननीय विधायक जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की और कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगो को सरकार के द्वारा किए गए विकास…
Read More