जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब ‘असीमित अधिकार’ को लेकर सच्चाई सामने आ जाएगी: Gambhir

भारतीय कोच गौतम गंभीर ने इस प्रचलित धारणा को खारिज कर दिया है कि टीम चयन में उनके पास ‘असीमित अधिकार’ हैं और कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा उनकी भूमिका को ‘प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम’ बताने के बाद खुद को ‘अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किए जाने’ पर उन्होंने हैरानी जताई है। क्रिकेट के शौकीन थरूर ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले गंभीर के साथ एक सेल्फी साझा की और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज की लगातार आलोचनाओं के बावजूद अपने काम…

Read More

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के हटने पर स्कॉटलैंड को मिल सकता है मौका

जैसे-जैसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 नजदीक आ रहा है, बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता गहराती जा रही है। बता दें कि यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित होना है और इसी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा संबंधी आपत्तियां जताई हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग की थी। आईसीसी का साफ कहना है कि भारत के किसी भी आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, अधिकारियों या दर्शकों की सुरक्षा को लेकर…

Read More

Tata Steel Masters Chess: पांचवें राउंड के बाद तीन खिलाड़ी संयुक्त बढ़त में

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें राउंड में अब तक के सबसे अधिक निर्णायक परिणाम देखने को मिले हैं। सात में से चार मुकाबले किसी नतीजे तक पहुंचे हैं, जिससे पहले विश्राम दिवस से ठीक पहले अंकतालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। बता दें कि इस राउंड के बाद नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव, जावोखिर सिंदारोव और हांस नीमन 5 में से 3.5 अंक लेकर संयुक्त बढ़त में आ गए हैं। तीनों खिलाड़ियों का स्कोर प्लस-टू पर पहुंच चुका हैं, जिससे टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई हैं।…

Read More

Manchester City का बड़ा कदम, बोडो यात्रा करने वाले फैंस को टिकट के पैसे लौटाए जाएंगे

यूईएफए चैंपियंस लीग के एक मुकाबले में नॉर्वे के बोडो शहर तक लंबा और ठंडा सफर तय करने वाले मैनचेस्टर सिटी के 374 समर्थकों को अब उनके टिकट की पूरी रकम वापस मिलने जा रही हैं। बता दें कि इंग्लिश क्लब को इस मुकाबले में अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही बोडो/ग्लिम्ट के खिलाफ 3-1 की करारी हार झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि बोडो/ग्लिम्ट दुनिया के सबसे उत्तरी पेशेवर फुटबॉल क्लबों में से एक हैं, जबकि मैनचेस्टर सिटी को यूरोप के सबसे अमीर और खिताब के प्रबल दावेदार क्लबों में…

Read More

Doda में दर्दनाक हादसा: 10 जवानों की शहादत पर PM Modi और Rajnath Singh ने जताया गहरा दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दुखद सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें 10 सेनाकर्मियों की जान चली गई। डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे से मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें हमने भारतीय सेना के 10 बहादुर जवानों को खो दिया। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जवानों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है और सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस कठिन घड़ी में पूरा देश हमारे सशस्त्र…

Read More

Lok Sabha चुनाव से पहले PM Modi का Kerala दौरा, देंगे Rail-Innovation की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनाव वाले केरल राज्य का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। वे चार नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वे तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। ये परियोजनाएं रेल संपर्क, शहरी आजीविका, विज्ञान और नवाचार, नागरिक-केंद्रित सेवाएं और उन्नत स्वास्थ्य सेवा सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं, जो समावेशी विकास, तकनीकी उन्नति और नागरिकों के…

Read More

Rahul Gandhi ने मनरेगा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) की जगह लाए गए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने कांग्रेस के प्रकोष्ठ रचनात्मक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम मनरेगा बचाओ मोर्चा में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां एक राजा सारे फैसले करे। राहुल गांधी ने कहा, मनरेगा…

Read More

गणतंत्र दिवस से पहले आतंक पर करारा प्रहार, Jammu-Kashmir में सुरक्षा बलों ने चलाया निर्णायक अभियान

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू कश्मीर एक बार फिर आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक मोर्चे पर खड़ा दिखाई दे रहा है। सुरक्षा बलों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार किसी भी साजिश को पनपने का अवसर नहीं दिया जाएगा। जम्मू शहर से लेकर किश्तवाड़ और शोपियां तक चल रहे सघन तलाशी अभियानों ने आतंकियों की कमर तोड़ दी है और उनके मददगार तंत्र में खलबली मचा दी है। हम आपको बता दें कि जम्मू के बाहरी इलाकों- भाटिंडी नारवाल और राजीव नगर में पुलिस और केंद्रीय बलों ने…

Read More

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत कार्यों में लापरवाही, अनुबंध शर्तों के उल्लंघन तथा गुणवत्ता मानकों का पालन न किए जाने के मामलों में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत एफ.डी.आर. तकनीकी से वित्तीय वर्ष 2021-22 के बैच-02 में जनपद गाजीपुर में स्वीकृत पैकेज संख्या यूपी-29135, यूपी-29137, यूपी-29138, यूपी-29139 एवं यूपी-29140 के मार्गों का अनुबंध सं० 166/एसई/आरईडी-वाराणसी/2022-23 दिनांक 18.10.2022 द्वारा मैसर्स सिंगला गुप्ता एंड सन्स, 182, आर्यन बाजार, कैंट, प्रयागराज के…

Read More

दुनिया के सामने गाजा बोर्ड ऑफ पीस पेश कर रहे थे ट्रंप, तभी कान में फुसफुसाने लगे शहबाज

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान बोर्ड ऑफ पीस चार्टर की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मध्य पूर्व में अब शांति है। उन्होंने आठ संघर्षों के समाधान के अपने दावे को दोहराते हुए संकेत दिया कि एक और समझौता जल्द ही हो सकता है। उनका इशारा रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर था, जिसे उन्होंने शुरू में सरल समझा था, लेकिन जो अब तक का सबसे कठिन संघर्ष साबित हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि पिछले महीने लगभग 29,000 लोग मारे गए, जिनमें…

Read More