वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में आज सोने ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बुधवार को घरेलू बाजार (MCX) पर सोने की कीमतें 4.5% से ज्यादा उछलकर ₹1,57,371 प्रति 10 ग्राम के नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गईं। क्यों लगी सोने की कीमतों में ‘आग’? (प्रमुख कारण) बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस अभूतपूर्व तेजी के पीछे तीन मुख्य अंतरराष्ट्रीय कारण हैं: ग्रीनलैंड विवाद और वैश्विक तनाव: ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है, जिससे वे शेयर…
Read MoreYear: 2026
Airtel ने कोलकाता के ‘Vidyasagar Setu’ पर मोबाइल संपर्क सेवा की शुरू
भारती एयरटेल हुगली नदी पर बने कोलकाता के ‘विद्यासागर सेतु’ पर निर्बाध मोबाइल संपर्क प्रदान करने वाली पहली दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि कोलकाता और हावड़ा के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर निर्बाध ‘वॉइस’ एवं डेटा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस परियोजना में पूरे मार्ग पर 1.3 किलोमीटर फाइबर बिछाना तथा छह खंभों पर नेटवर्क ‘एंटेना’ लगाना शामिल था ताकि शून्य ‘ड्रॉप जोन’ सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल पुलिस यातायात…
Read MoreStock Market Crash के बाद संभला बाजार, रहें सावधान!
सुबह बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों के बीच हलचल दिखी, क्योंकि बीते कारोबारी सत्र की तेज गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में संभलने के संकेत नजर आए। एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स दोनों के ऊंचे स्तर पर खुलने की संभावना जताई गई, जिससे लगातार दो दिन की कमजोरी के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद बनी है। मंगलवार को वैश्विक व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनाव, कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के दबाव में भारतीय शेयर बाजार जोरदार तरीके से…
Read MoreBihar Health Dept में डॉक्टर्स की बंपर भर्ती, 1445 Junior Resident पदों पर निकली Vacancy
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। अगर आपका भी सपना है डॉक्टर बनने का तो यह लेख आपके लिए है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस बीच, जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिया परीक्षा पर्षद (BCECEB) की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता…
Read Moreअब Career की नो टेंशन! CBSE ने हर School में अनिवार्य किए करियर काउंसलर, जानें नई गाइडलाइंस
हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सभी स्कूलों में काउंसलिंग और वेलनेस टीचर के साथ ही करियर काउंसलर रखना जरूरी कर दिया है। हर 500 स्टूडेंट्स पर एक काउंसलर की नियुक्त करना जरूरी है। इसको लेकर सीबीएसई स्कूल्स के बोर्ड का नियम आया है। सीबीएसई बोर्ड ने अपने एफिलिएशन बायलॉज 2018 में संशोधन कर दिया है। यह खबर स्कूल समेत स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए भी काफी जरुरी है। आप जान पाएं कि आपका बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, वहां इन नियमों का पालन किया…
Read MoreCUET UG 2026 Exam: NTA का अहम नोटिस, Aadhaar और 10वीं Marksheet के Details सुधारने का मिलेगा मौका
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है। एनटीए के मुताबिक सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 2026 में होगा। ऐसे में CUET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू होते ही कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में हम आपको इस परीक्षा से जुड़ी अपडेट देने जा रहे हैं। जानिए एनटीए ने क्या कहा एनटीए द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि CUET UG 2026 के ऑनलाइन आवेदन…
Read MoreSupreme Court में Law Clerk की Job, ₹1 लाख Salary, 2026 बैच के लिए ऐसे करें Apply
क्या आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय में जॉब करें, तो यह लेख आपके लिए है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट्स की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन SCI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.sci.gov.in पर जारी कर दिया है। आपको बता दें कि, 20 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क के लिए योग्यता शैक्षिक योग्यता किसी…
Read MoreModi Cabinet ने लिये दो बड़े फैसले, Atal Pension Yojana का किया विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज दो अहम और दूरगामी फैसले लिए गए जिनका सीधा असर देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों और छोटे उद्यमियों पर पड़ेगा। एक ओर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे की सुरक्षा देने वाली अटल पेंशन योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है वहीं दूसरी ओर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सस्ती पूंजी उपलब्ध कराने के लिए स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया को 5000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता मंजूर की गई…
Read Moreलालच की महामारी फैल चुकी है, ‘शहरी सड़न’ को ‘न्यू नॉर्मल’ मान लिया गया है: Rahul Gandhi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर बुधवार को दावा किया कि देश में लालच की महामारी फैल चुकी है और समाज मर रहा है क्योंकि ‘‘शहरी सड़न’’ को “न्यू नॉर्मल (अब सामान्य बात)” मान लिया गया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पत्रकार का वीडियो का साझा किया जिसमें दिल्ली के किराड़ी इलाके में में कई घरों के सामने पानी और कचरा जमा होने का उल्लेख किया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘हर आम भारतीय की जिदगी आज…
Read More‘संतों का अपमान’ बना सियासी मुद्दा, Shankaracharya मामले पर Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा
प्रयागराज प्रशासन द्वारा कथित तौर पर चल रहे माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम में स्नान करने से रोकने के विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए उस पर सनातन धर्म की परंपराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और अन्य संत गौरव का विषय हैं और प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान भक्तों का उनसे मिलने और उनका…
Read More