रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन “सतर्क” के अंतर्गत रेलवे परिसर को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज के निरीक्षक अमित कुमार मीणा एवं राजकीय रेलवे पुलिस/ प्रयागराज के निरीक्षक अकलेश सिंह के कुशल निर्देशन में स्टेशन परिसर में गश्त एवं…

Read More

झाँसी मंडल के सिथौली-ग्वालियर-बिरलानगर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली हुई कमीशन

यात्रियों को मिलेगा अधिक सुरक्षित व समयबद्ध रेल संचालन का लाभ महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री सतेंद्र कुमार एवं झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में एवं मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (प्रोजेक्ट-।।) श्री भोलेन्द्र सिंह एवं समस्त मुख्यालय की टीम के सक्रिय सहयोग से उत्तर मध्य रेलवे के रेल संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सिथौली-ग्वालियर-बिरलानगर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का…

Read More

महाप्रबन्धक श्री नरेश पाल सिंह ने 12 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

दिनांक 20.01.2026 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, श्री जे. सी. एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मण्डलों से दिसम्बर 2025 माह के लिए चयनित कुल 12 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. श्री विक्रम सिंह मीना़, स्टेशन मास्टर, इकरन/आगरा मण्डल 2. श्री मनोज कुमार, ट्रेन मैनेजर, न्यू डीडीयू, प्रयागराज मण्डल 3. श्री अभिषेक कुमार…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रयागराज 20 जनवरी जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की खराब रैकिंग पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जिन विभागों के माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण एवं…

Read More

हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

नगर मजिस्टेªट ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को जनपद में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह ने संगम सभागार में सम्बंधित अधिकारियो की उपस्थिति में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियो के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर मजिस्टेªट ने कहा कि जनपद में सभी कार्यालयों/प्रतिष्ठानो में गणतंत्र दिवस को मनाए जाने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने जिला बेसिक…

Read More

आस्था बचाने के लिए प्रकृति का संरक्षण आवश्यक:स्वामी हर हर महादेव बाबा

प्रयागराज। माघ मेले के में पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर एक नई और सार्थक पहल देखने को मिली। पंचतत्व संस्था की संस्थापक शिप्रा पाठक एवं हर हर महादेव के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में ‘पंचतत्व पर्यावरण कार्यालय’ की स्थापना कर जल, जंगल और जीवन के आपसी संबंध को रेखांकित किया गया। इसी कड़ी में जल संरक्षण को लेकर एक अनूठी पंचतत्व पर्यावरण पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसने साधु-संतों, श्रद्धालुओं और आमजन के बीच पर्यावरण चेतना की अलख जगा दी। हर्षवर्धन मार्ग स्थित पर्यावरण शिविर से गंगा घाट पुल…

Read More

कई परियोजनाओं का उद्घाटन और दो जनसभाएं, चुनाव से पहले पीएम मोदी का मिशन बंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करेंगे, जहां वे कई ट्रेन और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, साथ ही असम में आयोजित होने वाले एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “बागुरुम्बा द्वौ 2026” में भी भाग लेंगे। मोदी 17 जनवरी की दोपहर को मालदा का दौरा करेंगे और मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (कामाख्या) को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली…

Read More

पीठासीन अधिकारी लोगों की आवाज के अंतिम संरक्षक होते हैं: Radhakrishnan

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि विचारों की विविधता के बीच शालीनता और गरिमा के साथ बहस, संवाद और चर्चा को सुगम बनाना विश्वभर की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों की साझा और प्राथमिक जिम्मेदारी है। राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन के इतर यहां उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक संविधान सदन (पुराना संसद भवन) साढ़े सात दशकों से अधिक समय से भारत के जीवंत और समृद्ध संसदीय लोकतंत्र का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि…

Read More

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले राज्यपाल को 06 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

लालापुर, प्रयागराज। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले बारा क्षेत्र के किसानों ने तहसील प्रांगण में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को छः सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा। बिजली कानून 2025 रद्द करने, बीज बिल 2025 रद्द करने, कनेक्शन काटना बंद करने और 300 यूनिट बिजली फ्री करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, चार लेबर कोड रद्द करने, रोजगार की गारंटी करने, गरीबों की बस्तियों को उजाड़ना बंद करने, खेती – आवास के पट्टे देने ,बालू खनन में 19 जून 2019 का आदेश…

Read More

महानिदेशक/रेलवे सुरक्षा बल ने किया झूसी, प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण

आज दिनांक 16 जनवरी, 2026 को महानिदेशक/रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे बोर्ड, सुश्री सोनाली मिश्रा ने माघ मेला -2026 के दृष्टिगत रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत झूसी, प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया । इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया । इस अवसर पर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ उत्तर मध्य रेलवे, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता; मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल; अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य, श्री दीपक कुमार; अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/राजकीय…

Read More