उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच कई क्षेत्रों में पारा शून्य के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग कार्यालयों ने सोमवार को जानकारी दी कि हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में पारा शून्य से 0.4 डिग्री नीचे तक गिर गया। फरीदाबाद और रेवाड़ी सहित एनसीआर क्षेत्र में पारा शून्य के करीब पहुंचने से जमीन की सतह पर पाला (बर्फ की परत) जम गया। गुरुग्राम में गाड़ियों के शीशों पर बर्फ जमी…
Read MoreYear: 2026
मजबूत डोर से बँधे भारत-जर्मनी रिश्तों ने भरी नई उड़ान, मोदी और मर्ज की वार्ता से मिली यूरोप की एशिया नीति को नई दिशा
अहमदाबाद की ठंडी सुबह जब साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज नतमस्तक हुए, तभी स्पष्ट हो गया था कि यह दौरा गहरे रणनीतिक संकेत देने वाला है। जर्मन चांसलर की यह यात्रा भारत जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों को एक नई दिशा देने वाली साबित हुई। गांधी आश्रम में श्रद्धांजलि के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन हुआ। खुले वाहन में साथ बैठकर मोदी और मर्ज का शहर भ्रमण और…
Read MorePM Modi का Gen Z पर बड़ा बयान, Young Leaders Dialogue में बोले- ‘आपकी सफलता ही भारत की सफलता’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 के समापन सत्र में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का भी दौरा किया और युवा नेताओं से बातचीत कर उनके नवाचारों और विचारों से अवगत हुए। वहीं, अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि साल 1947 में जब हमारी आजादी के 100 साल होंगे, वहां तक की यात्रा भारत के लिए अहम है और यही वो समय है, जो आपके जीवन में भी सबसे महत्वपूर्ण है। आपका सामर्थ्य भारत का सामर्थ्य…
Read MoreIndia-China संबंधों में जमी बर्फ पिघली!
भारत और चीन के बीच वर्षों से जारी सीमा विवाद और कड़वाहट के बाद अब कूटनीतिक संबंधों में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। हाल ही में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत का दौरा किया और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ (सीपीसी) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप…
Read Moreनार्को-टेरर-मिशन ड्रग फ्री इंडिया @2029:नशे के खिलाफ़ भारत की निर्णायक लड़ाई
एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत ने पिछले एक दशक में आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर जिस प्रकार का निर्णायक बदलाव देखा है, वह न केवल राष्ट्रीय राजनीति बल्कि अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक समुदाय के लिए भी अध्ययन का विषय बन गया है। नक्सलवाद, जिसे लंबे समय तक भारत की सबसे गंभीर आंतरिक सुरक्षा चुनौती माना गया, उसके विरुद्ध 31 मार्च 2026 तक समाप्ति का लक्ष्य तय कर जिस तरह ठोस, बहु-स्तरीय और निरंतर अभियान चलाया गया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक इच्छाशक्ति, संस्थागत समन्वय…
Read Moreऋतु परिवर्तन का लोकउत्सव: लोहड़ी और नई ऋतु की दस्तक
भारत की लोकपरंपराएँ केवल पर्व-त्योहार नहीं होतीं, वे समाज की सामूहिक स्मृति, प्रकृति-बोध और जीवन-दर्शन की जीवित अभिव्यक्तियाँ होती हैं। ये परंपराएँ समय के साथ बदलती जरूर हैं, लेकिन अपने मूल में वे मनुष्य और प्रकृति के रिश्ते को सहेज कर रखती हैं। उत्तर भारत में मनाया जाने वाला लोहड़ी ऐसा ही एक लोकपर्व है, जो सर्दियों की विदाई और वसंत के स्वागत का प्रतीक बनकर सामने आता है। यह पर्व केवल मौसम के बदलने की सूचना नहीं देता, बल्कि जीवन-दृष्टि के बदलते अध्याय की घोषणा करता है—जहाँ ठिठुरन के…
Read Moreकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना
मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में केवल एक तिथि नहीं, बल्कि ऋतु परिवर्तन, सामाजिक सहभागिता और लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह वह समय है जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर अग्रसर होता है और प्रकृति के साथ-साथ मानव जीवन में भी नई ऊर्जा का संचार होता है। इस पर्व से जुड़ी पतंगबाज़ी की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसने समय के साथ स्वयं को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी आयामों को भी अपने भीतर समाहित किया है। आज…
Read Moreरेलवे विद्युतीकृत लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की अपील
रेल प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं से यह महत्वपूर्ण अपील की जाती है कि वे रेलवे विद्युतीकृत लाइनों, ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) एवं रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग न उड़ाएँ। रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन में लगभग 25,000 वोल्ट का अत्यधिक उच्च वोल्टेज प्रवाहित होता है। पतंग की डोर के संपर्क में आने से गंभीर विद्युत हादसे की संभावना बनी रहती है। विगत वर्षों में इस प्रकार की लापरवाही के कारण अनेक अप्रिय घटनाएँ सामने आई हैं। रेल प्रशासन आम जन से आग्रह करता है कि— • रेलवे…
Read Moreप्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ बूढ़नपुर: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संयुक्त गोष्ठी संपन्न
आजमगढ़ ब्यूरो: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ एवं अम्बेडकर नगर इकाई के तत्वावधान में रविवार, 11 जनवरी को तहसील बूढ़नपुर स्थित ‘श्री श्याम पैलेस’ में एक भव्य अंतर्जनपदीय गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहाँ पत्रकारिता की चुनौतियों पर विमर्श हुआ, वहीं समाज की विभिन्न विभूतियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया। समारोह के दौरान मंच पर उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सम्मानित होने वालों में मुख्य…
Read Moreबार एसोसिएशन के शिविर में संगीतमई सुंदरकांड आयोजित
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद, न्यायमूर्ति जे जे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा हुए शामिल प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्टर दो, संगम वापसी मार्ग, पूर्वी पट्टी में स्थापित माघमेला शिविर का शुभारंभ सोमवार को भव्यता के साथ हुआ। शिविर का शुभारंभ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद, न्यायमूर्ति जे जे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा, अपर महाधिवक्ता एम सी चतुर्वेदी, मेलाधिकारी ऋषिराज ने फीता काटकर और…
Read More