छह अगस्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 225 रुपये के मुकाबले 15 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 242 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 7.55 प्रतिशत अधिक था। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 18.28 प्रतिशत बढ़कर 266.15 रुपये तक पहुंच गया। अंत में यह 259.60 रुपये पर बंद हुआ, जो निर्गम मूल्य से 15.37 प्रतिशत की बढ़त है। एनएसई पर कंपनी का शेयर 245 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम…
Read MoreYear: 2026
US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड
अमेरिका में आयात शुल्क को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े कारोबारी फैसले का रूप ले चुका है। देश के उच्चतम न्यायालय के एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद कई बड़ी कंपनियों को अरबों डॉलर की राशि वापस मिलनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में अमेजन ने भी खुलासा किया है कि उसे लगभग 60 करोड़ डॉलर की शुल्क वापसी मिली है। कंपनी का कहना है कि इस राशि का एक हिस्सा उन ग्राहकों को लौटाया जाएगा, जिनसे पहले अतिरिक्त आयात शुल्क लिया गया था। बता दें कि इस वर्ष…
Read MoreMisleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को ‘100% Natural’ टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ऐसे दावों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए डाबर इंडिया के कई उत्पादों की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। नियामक का कहना है कि इन दावों से उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और यह मौजूदा नियमों के अनुरूप नहीं हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई डाबर के कई उत्पादों पर लागू होगी। इनमें जैविक शहद, सेब का सिरका, नारियल का शुद्ध तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी और नारियल का दूध जैसे उत्पाद…
Read MorePrayagraj में कार्यक्रम रद्द होने पर Rahul Gandhi का हुंकार: छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार
प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जगह देने वाले ट्रस्ट ने अनुमति रद्द कर दी, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह उन्हें छात्रों की आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती। विपक्ष के नेता का यह बयान तब आया जब कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उनके ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी। यह कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में होना था।…
Read MoreAmit Shah के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष, Ram Mandir चोरी पर संसद में बवाल
मानसून सत्र के 14वें दिन, अयोध्या में राम मंदिर में दान की कथित चोरी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष की नारेबाजी के कारण लोकसभा ने बिना किसी बहस के ‘टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल’ पास कर दिया। इस बिल के ज़रिए सरकार ने ‘पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007’ में भी संशोधन किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 को मंज़ूरी दे दी है। इस विधेयक का मकसद भारत की संचित निधि से पैसे निकालने…
Read Moreमोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दो अहम निर्णय लिये गए। बैठक के बाद मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने 32 हजार 701 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाले दो बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इनमें 23 हजार 731 करोड़ रुपये की गोबरधन (GOBARdhan) योजना तथा असम में बाईहाटा चारियाली से तेजपुर तक 8 हजार 970 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन राजमार्ग का निर्माण शामिल है। वैष्णव ने बताया…
Read Moreद्रमुक सांसद पी. विल्सन और ईसाई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कानून वापस लेने की मांग
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के राज्यसभा सांसद पी. विल्सन के नेतृत्व में ईसाई नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और प्रस्तावित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को वापस लेने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने विधेयक के जब्ती वाले स्वरूप पर आपत्ति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रस्तावित कानून मौजूदा नियामक व्यवस्था की जगह ऐसी व्यवस्था लागू करेगा, जो देशभर के धर्मार्थ संस्थानों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। इसने शाह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि अगर सरकार विधेयक वापस नहीं…
Read Moreचलती जनता एक्सप्रेस के नीचे समाने ही वाली थी महिला, जीआरपी के जांबाज सिपाही ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
रायबरेली। स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई बहादुरी; यात्रियों ने कहा— ऐसे पुलिसकर्मी ही हैं असली हीरो रायबरेली। रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक पल की लापरवाही और दूसरे ही पल जीआरपी सिपाही की अद्भुत बहादुरी ने एक महिला की जिंदगी बचा ली। चलती जनता एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक गैप में समाने लगी। ठीक उसी क्षण ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल शिवपूजन चौधरी ने बिना अपनी जान की परवाह किए…
Read Moreडीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण
गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायबरेली, 06 अगस्त 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत…
Read Moreबारिश में भीगते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित, मां संकटा धाम मंदिर से करोड़ों की संपत्ति गायब होने का लगाया आरोप
गेगासों स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ के घंटे व सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का दावा, निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग रायबरेली, 06 अगस्त। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासों स्थित प्रसिद्ध मां संकटा धाम मंदिर से करोड़ों रुपये मूल्य के घंटे और बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषण गायब होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित अपूर्व शुक्ला भीगते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच एवं…
Read More