अब वजन बढ़ने की टेंशन छोड़िए, बस शकरकंद से बनाएं गुलाब जामुन

सर्दियों के मौसम में कुछ मीठे खाने की जरुर क्रेविंग होती है। ठंड के मौसम में लोगों के घरों में गाजर का हलवामूंग दाल का हलवालड्डू के बनने की खुशबू आने लगती है। इस मौसम में इन्हें खाने का मजा अलग ही होता है। अक्सर होता है कि लोग वजन बढ़ने के कारण मीठे को छूना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें बहुत कंट्रोल करना पड़ता है। अगर आप भी मिठाई खाना चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि ज्यादा कैलोरी न हो तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आपको इस मौसम में शकरकंद भी आसानी से मिल जाएंगे। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।  इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शकरकंद से गुलाब जामुन कैसे बनाएं।

शकरकंद गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

– शकरकंद दो मीड‍ियम साइज के उबले और मैश किए हुए

– मावा आधा कप

– मैदा बड़े चम्मच

– इलायची पाउडर आधा चम्मच

– बेकिंग सोडा एक चुटकी

– तेल या घी तलने के लिए

चाशनी के लिए

– चीनी एक कप

– पानी आधा कप

– इलायची 3 से 4 कुटी हुई

– गुलाब जल एक छोटा चम्मच

कैसे बनाएं शकरकंद से गुलाब जामुन?

– सबसे पहले आप शकरकंद को उबालकर छील लें और अच्छे से मैश कर लें।

– अब मैश किए हुए शकरकंद में मावा, मैदा, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डालें।

– इसके बाद सभी को मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें

– जरुरत पड़ने पर थोड़ा सा दूध मिला सकती हैं।

– अब आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें जिसमें दरार न पड़े

– इसके बाद तेल या घी गर्म कर लें।

– गुलाब जामुन जब हल्के ब्राउन हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें।

– चाशनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद करके गुलाब जल मिला दें।

– अब तले हुए गुलाब जामुन को गर्म चाशनी में डाल दें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

– यह लीजिए आपके शकरकंद से बने गुलाब जामुन तैयार हैं।

Related posts

Leave a Comment