पेंशन अपडेशन सहित अन्य माँगों को लेकर बैंक सेवानिवृत्त कर्मियों का विशाल धरना एवं प्रदर्शन

आज दिनांक 28/01/2026 को प्रयागराज के बैंक पेशनर्स द्वारा केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

यह आयोजन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक आर्गनाइजेशन के आवाहन पर आल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के सदस्यों द्वारा अपनी मांग के समर्थन में किया गया।

आल इण्डिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के सार्वजनिक बैंकों के 3 लाख से अधिक सदस्य है। इनकी मुख्य मांग है कि रिजर्व बैंक के तर्ज पर पेंशन अपडेशन करना, वर्ष 2012 के बाद के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के विशेष भत्ते पर सेवानिवृत्त लाभ, इंडियन बैंक एसोसिएशन की सामूहिक चिकित्सा बीमा पर शून्य जी०एस०टी०, जिसका प्रीमियम रिटायरीज कर्मचारी द्वारा व्यक्तिगत रूपसे भुगतान
किया जाता है। सरकार द्वारा आई०बी०ए० स्तर पर रिटायर्ड लोगों के लिए शिकायत निवारण तंत्र विकसित करना एवं रिटायरीज संगठन के साथ वार्ता करने का अधिकार तथा Ex-Gratia (अनुग्रह राशि) की अप्रैल 2024 से लम्वित वार्षिक समीक्षा एवं अन्य लम्बित मांगों को पूरा करने के लिए राष्ट्रव्यापी आन्दोलन का दूसरा चरण शुरू किया गया है जो संसद के बजट सत्र तक अनवरत जारी रहेगा।

ए०आई०वी०आर०एफ० के जिलामंत्री आदित्य कुमार ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्रों में बैंक में वित्तपोषित पेंशन योजना कर्मचारियों के योगदान से बना है जिसका जाम शेष 4 लाख करोड़ से अधिक है प्रत्येक वर्ष ब्याज से पेंशन वितरण के बाद भी अधिशेष बढ़ रहा है सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ प्रति वर्ष अत्यधिक बढ़ रहा है। इस प्रकार बैंक पेशनर्स जिनका पेंशन अपडेशन 30 वर्ष से लम्बित है उक्त रकम (जमा शेष) से किया जा सकता है। रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड द्वारा तीन बार पेंशन अपडेशन किया जा चुका है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार भी समय समय पर अपने पेशनर्स का पेंशन अपडेशन करती है।

परन्तु बैंक कर्मचारियों का पेंशन अपडेशन की मांग वित्त मंत्रालय एवं पी०एम०ओ० आफिस में लम्बित पड़ी है। वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण ने भी बैंक सेवानिवृत्त कर्मियों के देश के विकास में योगदान को सराहा है तथा वन रैक वन पेंशन की बात बैंकों में भी लागू करने की बात कही है।
आज के प्रदर्शन में इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक रिटायरीज ने हिस्सा लिया।

जिसमें प्रमुख निम्न है-

इंडियन बैंक के श्री आदित्य कुमार, श्री डी०वी० सिंह, श्री संजय अग्रवाल, श्री सुधीर कुमार गौड़, श्री कैलाश टंडन, श्री ए०के० मित्तल, श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री अवधेश नारायण पाण्डेय, श्री जी०के० शुक्ला, श्री लखन लाल छावड़ा एवं श्री बद्री प्रसाद मिश्रा

पंजाब नेशनल बैंक के श्री जगदीश चन्द्रा, श्री मोती लाल बौद्ध, श्री बी०एन० दुबे, श्री दया राम रावत एवं श्री अमर नाथ।

सेन्ट्रल बैंक के श्री आर०सी० सिंह, श्री एस०आर० यादव, यूनियन बैंक के श्री राम आसरे प्रसाद, श्री रघुराव

केनरा बैंक के श्री अनुराग कत्तियाल, श्री लक्ष्मन जी अग्रवाल, श्री टी०पी० यादव यूनाइटेड बैंक के श्री विमल चौधरी, श्री जयनाडे

Related posts

Leave a Comment