जिलाधिकारी प्रयागराज, महोदय की अध्यक्षता में आज दिनांक 18.05.2026 को संगम सभागार में जनगणना 2027 अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में जिला जनगणना अधिकारी प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो किट/एच.एल.वी. ले-आउट मैप जनगणना निदेशालय द्वारा प्राप्त करायी गयी है वह समस्त चार्ज अधिकारी दिनांक 19.05.2026 को पूर्वान्ह 10:00 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना कार्यालय से प्राप्त कर लें। उक्त सामग्री जो फील्ड प्रगणक के रूप में लगाये गये हैं सिर्फ उन्ही को सुपरवाइजर के माध्यम से वितरित किया जाये। रिजर्व प्रगणकों को उक्त सामग्री न दिया जाय। चार्ज अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि सभी डिस्पैच नम्बर 5 व सर्कुलर नम्बर 19 व 20 का अध्ययन कर लें जिससे एच०एल०बी० ले-आउट मैप में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो। सभी प्रगणकों के द्वारा गणना हेतु सुबह और सायंकाल में कार्य किया जाय जिससे किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
यदि स्व-गणना के सम्बन्ध में किसी प्रकार की समस्या आती है तो टोल फ्री नम्बर 1855 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जनगणना 2027 का कार्य पूर्ण रूप से डिजिटल रूप से किया जा रहा है। आम जनता दिनांक 07 मई, 2026 से स्व-गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं, जिसके लिए समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान / कोटेदार के माध्यम से स्व-गणना का प्रचार-प्रसार कराते हुए जन-सहभागिता सुनिश्चित करायें। प्रयागराज में दिनांक 18.05.2026 तक 35313 व्यक्तियों द्वारा स्व-गणना करायी गयी।