लॉन्ग रेंज, स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन, ये हैं भारत के सबसे खास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से बदल रहा है। कुछ साल पहले तक इलेक्ट्रिक  स्कूटर को केवल छोटे सफर और कम खर्च वाले विकल्प के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज के आधुनिक ई-स्कूटर्स शानदार रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन के साथ नए दौर की मोबिलिटी को परिभाषित कर रहे हैं। यही वजह है कि लग्जरी सेगमेंट में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

अब ग्राहक केवल कम खर्च में सफर करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि वे ऐसी मशीन चाहते हैं जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और आराम का बेहतरीन मिश्रण पेश करे। कई कंपनियां ऐसे हाई-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बाजार में उतार रही हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है और फीचर्स किसी प्रीमियम कार से कम नहीं हैं।

अगर भारत के सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो BMW CE 04 इस सूची में सबसे ऊपर नजर आता है। इसका डिजाइन पारंपरिक स्कूटरों से बिल्कुल अलग है और पहली नजर में ही यह फ्यूचरिस्टिक व्हीकल का एहसास कराता है।

 

इसमें बैटरी को नीचे की तरफ लगाया गया है, जिससे स्कूटर का संतुलन बेहतर रहता है और राइडिंग अधिक स्थिर महसूस होती है। इसमें लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 130 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 15.25 लाख रुपये है।

जो लोग BMW ब्रांड का अनुभव लेना चाहते हैं, लेकिन अपेक्षाकृत कम कीमत वाला विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए BMW CE 02 एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को विशेष रूप से शहरी यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विद्युत

 

इसमें करीब 15 bhp की पावर मिलती है। साथ ही फ्लो, सर्फ और फ्लैश जैसे अलग-अलग राइडिंग मोड, कीलेस एक्सेस, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और रिवर्स असिस्ट जैसी सुविधाएं इसे आधुनिक बनाती हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.49 लाख रुपये है।

प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS X ने भी अपनी खास पहचान बनाई है। यह कंपनी का फ्लैगशिप ई-स्कूटर है, जिसमें आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिलता है।

 

इसमें 4.4 kWh की बैटरी और 11 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर करीब 140 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। नेविगेशन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स इसे टेक-लवर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.66 लाख रुपये है।

Related posts

Leave a Comment