कानपुर-थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 7 से 8 फायर टेंडरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया अग्निशमन कर्मियों की सजगता और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 06:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को गोविंद नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। खबर यह भी थी कि बहुमंजिला इमारत के अंदर कुछ लोग फंसे हो सकते हैं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल फजलगंज, किदवई नगर और मीरपुर सहित आसपास के फायर स्टेशनों से 7-8 दमकल वाहनों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया आग बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपरी मंजिलों तक फैल रही थी अग्निशमन दल ने बिना समय गंवाए इमारत को तीनों तरफ से घेरकर फायर टेंडर तैनात किए और सुरक्षित तरीके से भवन के अंदर प्रवेश किया सुनियोजित तरीके से चारों तरफ से पानी की बौछारें कर आग को आगे बढ़ने से रोका गया और जल्द ही उस पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया CFO दीपक शर्मा ने पुष्टि की कि फायर फाइटिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा दमकल कर्मियों ने मार्केट के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया इस अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है
बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया