प्रयागराज: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मेवालाल ग्राउंड में भव्य रुप से मनाने के लिए सोरांव के भावापुर में बैठक आयोजित की गई। संजय पटेल ने कहा हम सभी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रत्येक गांव के प्रत्येक लोगों को आमंत्रित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। प्रयागराज के आस पास के जनपद के लोगों को भी आमंत्रित किया जाए। बैठक में संजय पटेल, नवीन पटेल, जगदीश पटेल, बाबूलाल पटेल, डॉ डीपी पटेल, अंकेश पटेल, आशीष पटेल, राजकुमार पटेल, उदयराज पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, सुनील सिंह, आदि लोगों की उपस्थिति रही।
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर हुई बैठक