र्वोत्तर रेलवे पर अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन
गोरखपुर, 09 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर कार्मिक विभाग के तत्त्वावधान में मुख्यालय, गोरखपुर के
तीनों विद्यालयों द्वारा 09 सितम्बर, 2026 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर स्थित एन.ई. रेलवे,
सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एन.ई. रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल तथा एन.ई. रेलवे बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं
ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य में 10 सितम्बर,
2026 को अपराह्न 03.30 बजे रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में पुरस्कार वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन कक्षा वर्गों (6-8, 9-10 एवं 11-12) के मध्य विभिन्न विधाओं में किया
गया, जिनमें मुख्य रूप से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां- शास्त्रीय व लोक नृत्य एवं सुगम संगीत, साहित्यिक गतिविधियां-
वाक् एवं निबंध लेखन, कविताओं की अंत्याक्षरी तथा प्रश्नोत्तरी (विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान)
प्रतियोगितायें सम्मिलित हैं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कविताओं की अंत्याक्षरी बड़ी ही रोमांचक
रही और उसकी जीवंत प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही, जिसने दर्शकों एवं प्रतिभागियों में उत्साह भर दिया।
इस अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रेलवे विद्यालयों के विद्यार्थियों की
बहुमुखी प्रतिभा को निखारना है, जिससे टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिले।
गोरखपुर में अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया