गोरखपुर, 12 सितम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद पूजा विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबाद से 18, 25 सितम्बर, 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06, 13, 20 एवं 27 नवम्बर, 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को तथा दरभंगा से 21, 28 सितम्बर, 05, 12, 19, 26 अक्टूबर, 02, 09, 16, 23, 30 नवम्बर तथा 02 दिसम्बर, 2026 को प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा।
09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी 18, 25 सितम्बर, 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06, 13, 20 एवं 27 नवम्बर, 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से 20.25 बजे प्रस्थान कर छायापुरी से 22.17 बजे, दूसरे दिन रतलाम से 01.30 बजे, उज्जैन से 03.10 बजे, गुना से 08.00 बजे, बीना से 10.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 12.40 बजे, गोविन्दपुरी से 16.50 बजे, फतेहपुर से 18.20 बजे, प्रयागराज से 20.30 बजे, ज्ञानपुर रोड से 21.50 बजे, वाराणसी से 23.30 बजे, तीसरे दिन औंड़िहार से 00.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.30 बजे, छपरा से 04.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 07.05 बजे तथा समस्तीपुर से 08.55 बजे छूटकर दरभंगा 10.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी 21, 28 सितम्बर, 05, 12, 19, 26 अक्टूबर, 02, 09, 16, 23, 30 नवम्बर तथा 02 दिसम्बर, 2026 को प्रत्येक सोमवार को दरभंगा से 03.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 04.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.25 बजे, छपरा से 08.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.15 बजे, औंड़िहार से 12.20 बजे, वाराणसी से 13.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 15.20 बजे, प्रयागराज से 17.45 बजे, फतेहपुर से 19.02 बजे, गोविन्दपुरी से 20.35 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 00.15 बजे, बीना से 02.50 बजे, गुना से 05.10 बजे, उज्जैन से 09.25 बजे, रतलाम से 11.00 बजे तथा छायापुरी से 14.55 बजे छूटकर अहमदाबाद 16.35 बजे पहुँचेगी।