भाजपा सरकार में मिला व्यापारियों को धोखा -मनीष जगन अग्रवाल

सपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी -प्रदीप जायसवाल
सपा व्यापार सभा के मण्डलीय सम्मेलन में जुटे व्यापारियों ने लिया संकल्प, भाजपा को करेंगे सत्ता से दूर –
व्यापारियों ने ठाना है -सपा सरकार बनाना है के लगे नारे –
सपा के पूर्व वर्ती सरकार में व्यापारी हितो को लेकर किये गए कार्यों की पुस्तिका भी वितरित की गई –
प्रयागराज। सपा व्यापार सभा का मण्डलीय सम्मेलन आज़ शहर के कटघर मोहल्ले में स्थित जायसवाल धर्मशाला में सम्पन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन सरकार की नीतियों ने चंद पूंजीपतियों को मुनाफा पहुँचाने के एवज में देश एवं प्रदेश के लाखों छोटे उद्योग धंधों को चौपट किया है। लाखों की संख्या में छोटी छोटी कंपनियों में ताले बंद हो गए। रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को सड़क चौड़ी करण के नाम पर उजाड़ दिया गया। भाजपा ने बड़े बड़े चुनावी दावे करके आम व्यापारियों को धोखा दिया है।सोना खरीद पर पाबंदी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज भी कसा। कहा 2027में प्रदेश में सपा की सरकार होगी।
व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने भाजपा सरकार में व्यूरो क्रेट के हस्तक्षेप को व्यापारियों के सम्मान से खिलवाड़ करने, हताश और निराश करने तथा मनोबल तोड़ने वाला बताया। कहा कि सपा की पिछली सरकारों में दलहान लाइसेंस समाप्त करने, धारा 3/7ख़त्म करने, इंस्पेक्टर राज समाप्त करने, दुर्घटना बीमा शुरू करने, सहित कम से कम 50वस्तुओ पर व्यापार कर समाप्त करने का काम किया। कई वस्तुओ पर समाधान योजना लागू की गई, औद्योगिक इकाईयों को स्टाम्प शुल्क से मुक्त किया गया।
विशिष्ट अतिथि, प्रदेश सचिव अजय चौरसिया ने कहा कि सपा सरकार में कई जिलों में वहां के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कलस्टर योजना चलाई गई जो भाजपा सरकार में दम तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी इकाईयां चालू की जाएंगी और अन्य जिलों में भी स्कीम लागू की जाएगी।
सम्मेलन को प्रमुख रूप से महिमा गुप्ता, उमा जायसवाल, रामेश्वर दयालु गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, सुरेश चंद्र जायसवाल जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, गौरव गुप्ता जिलाध्यक्ष फतेहपुर, संतोष केसरवानी जिलाध्यक्ष कैसाम्बी, कमलेश गुप्ता, अरविन्द केसरवानी, सुरेन्द्र केसरवानी, शिव शंकर वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के आयोजक व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं मण्डल प्रभारी प्रवीण केसरवानी ने आगंतुक जनों के प्रति आभार जताया तथा कार्यक्रम कि सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सह आयोजक रितेश जायसवाल, अमित गुप्ता,कमलेश गुप्ता, सुरेन्द्र केशरवानी ने भी धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता हरि ओम शाहू ने किया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव,महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट,पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, सत्य वीर मुन्ना, रवि गुप्ता,राजू पासी, शशांक त्रिपाठी, मो शारिक, बबन दुबे, देवीलाल, मो अजहर, रवि गुप्ता,महेन्द्र निषाद, दिलीप सोनी, संतोष यादव,प्रभात यादव,मो गौस, मोईन हबीबी, सऊद अहमद, मो हामिद, हाफिज, राजेश गुप्ता, राम बाबू आग्रहरी, यथान्स केसर्वानी, सुएब खां, मंजू यादव, सुधा यादव, गुड्डी, आरती पाल, कंचन पासी, मीरा निषाद, राजेश साहू, लाल चंद्र कुशवाहा, रतन केसरी,संगम लाल मौर्य, कैलाश केशर वानी, प्रेम चंद्र, ज्योति गुप्ता, मंजीत गुप्ता, राबिन लोहिया, घनश्याम गुप्ता, राजेश यादव, शानू हासमी, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेता, पूर्व पार्षद विनय जायसवाल बाबा, सुभाष गुप्ता ने भाजपा छोड़ सपा में शामिल –
भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद विनय जायसवाल बाबा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया।
सपा में शामिल होने वालों में वरुण अग्रवाल, महेश कैसार्वानी, सुभाष, प्रेम चंद्र साहू, नीरज साहू, धीरज साहू आदि रहे।

Related posts

Leave a Comment