पूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता

गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा
रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर
पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, हुबली में आयोजित 57वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री
महिला एवं पुरुष चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप में द्वितीय
स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इस चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट सुश्री पूजा वर्मा, सुश्री
नन्दिनी गुप्ता, सुश्री रेबी पाल एवं सुश्री डिम्पल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त कोलकाता में
आयोजित 91वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे की
महिला एथलीट सुश्री वन्दना ने रेस वाक् मैराथन में रजत पदक तथा सुश्री पूजा वर्मा ने 10,000 मीटर रेस, सुश्री
नन्दिनी गुप्ता ने 5,000 मीटर रेस एवं सुश्री रेबी पाल ने 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक और पुरुष एथलीट
श्री नीरज कुमार चौरसिया ने हाफ मैराथन रेस वाक् में कांस्य पदक जीता। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे को इस
चैम्पियनशिप में कुल 05 पदक प्राप्त हुये।
पूर्वोत्तर रेलवे के पुरुष एवं महिला एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं
सरंक्षक/नरसा श्री उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक
अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा श्री अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा श्री अक्षय मिश्रा, क्रॉस कंट्री/सचिव श्री जय
प्रकाश, एथलेटिक्स/सचिव श्री अनुज मिश्रा, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, क्रॉस कंट्री एवं
एथलेटिक्स/कोच जवाहर प्रसाद तथा नरसा पदाधिकारियों ने बधाई एवं आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिये
शुभकामनायें दीं।

Related posts

Leave a Comment