जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से

गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 04008/04007 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर
साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2026
तक प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 11 अक्टूबर से 08 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 05 फेरों के
लिये निम्नवत किया जायेगा।
04008 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 10 अक्टूबर से 07
नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 08.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 09.20
बजे, हापुड़ से 10.00 बजे, गढ़मुक्तेश्वर से 10.25 बजे, मुरादाबाद से 11.45 बजे, बरेली से 13.02 बजे, शाहजहाँपुर
से 14.02 बजे, सीतापुर से 16.20 बजे, गोंडा से 19.25 बजे, गोरखपुर से 22.25 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.55
बजे, सोनपुर से 02.50 बजे, हाजीपुर से 03.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 03.47 बजे, बरौनी से 04.55 बजे,
बेगूसराय से 05.20 बजे, खगड़िया से 05.55 बजे, मानसी से 06.07 बजे, नवगछिया से 07.12 बजे, कटिहार से
11.00 बजे, पूर्णिया से 12.20 बजे, अररिया कोर्ट से 13.15 बजे तथा फारबिसगंज से 13.50 बजे छूटकर जोगबनी
15.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04007 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 11
अक्टूबर से 08 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 19.05
बजे, अररिया कोर्ट से 19.45 बजे, पूर्णिया से 20.50 बजे, कटिहार से 21.40 बजे, नवगछिया से 22.47 बजे, दूसरे

दिन मानसी से 00.15 बजे, खगड़िया से 00.27 बजे, बेगूसराय से 01.02 बजे, बरौनी से 02.40 बजे, शाहपुर
पटोरी से 03.32 बजे, हाजीपुर से 05.00 बजे, सोनपुर से 05.12 बजे, छपरा से 07.10 बजे, गोरखपुर से 10.40
बजे, गोंडा से 13.20 बजे, सीतापुर से 17.40 बजे, शाहजहाँपुर से 20.02 बजे, बरेली से 21.02 बजे, मुरादाबाद से
22.48 बजे, गढ़मुक्तेश्वर से 23.50 बजे, तीसरे दिन हापुड़ से 00.17 बजे तथा गाज़ियाबाद से 01.45 बजे छूटकर
आनन्द विहार टर्मिनल 03.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09,
सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment