अशफ़ाक उल्ला खान (एम ए खान) के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर लड्डू वितरण किया।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष अशफ़ाक उल्ला खान ने आज नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यालय पर पर 76 किलो लड्डू वितरण किया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज और सिख समाज ने हिस्सा लिया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष एम ए खान ने कहा कि हम मुसलमानों की तरफ मोदी जी को लंबी उम्र की दुआ क्योंकि मोदी जी मुस्लिम नागरिकों के साथ साथ सभी नागरिकों के विकास और कल्याण पर जोर दिया है।
मुस्लिम समाज में सरकार की नीतियों को लेकर उत्साह है। समान अवसर, सम्मान और संवाद सामाजिक सौहार्द की महत्वपूर्ण नींव हैं।
समान अवसर • सम्मान • विकास • निरंतर संवाद
यही लोकतांत्रिक भारत में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने का आधार बने हैं।
जितनी योजनाएं मुस्लिम समाज को लेकर मोदी जी बनाई है इससे पहले किसी भी सरकार या प्रधानमंत्री ने नहीं बनाई है मोदी जी ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाई है बल्कि उसको जन जन तक पहुंचाने का भी काम किया है।
इस अवसर पर मोहम्मद नईम,डॉ शादाब आलम,सरदार हरपेज सिंह,इमरान अहमद, मोहम्मद नदीम,शालू,शबनम,मोहम्मद अनीस,सैयद शहाब,शहंशाह आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment