मंडल रेल प्रबंधक ने टूंडला जंक्शन से किया अभियान का शुभारंभ, प्रयागराज मंडल कार्यालय एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी आयोजित हुए कार्यक्रम*
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, *श्री रजनीश अग्रवाल* के नेतृत्व में आज दिनांक *17 सितंबर 2026* को प्रयागराज मंडल में *‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2026* का शुभारंभ किया गया। *“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत”* की राष्ट्रीय थीम पर आधारित यह अभियान *2 अक्टूबर 2026* तक आयोजित किया जाएगा।
अभियान का शुभारंभ *मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल* द्वारा *टूंडला जंक्शन स्टेशन* से किया गया। इस अवसर पर मंडल यातायात प्रबंधक/टूंडला, *श्री अमित आनंद* सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में *अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य, श्री दीपक कुमार* एवं *अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा, श्री धनंजय सिंह* ने प्रयागराज मंडल कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ किया। वहीं *अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन, श्री मो. मुबश्शिर वारिस* ने *कानपुर सेंट्रल स्टेशन* पर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, *श्री अकांशु गोविल* सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल ने टूंडला में रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि *स्वच्छता केवल रेलवे परिसरों की सफाई तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह यात्रियों के सुखद अनुभव, पर्यावरण संरक्षण, जनविश्वास और बेहतर कार्यसंस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है।* उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों से स्वच्छता को दैनिक आदत के साथ-साथ संस्थागत कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
### *5,000 स्थानों की सफाई एवं मैपिंग का लक्ष्य*
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान चिन्हित *‘स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों’ (CTUs)* एवं कचरा संवेदनशील बिंदुओं के समयबद्ध कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रयागराज मंडल द्वारा *5,000 स्थानों की सफाई एवं मैपिंग* का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत स्टेशनों, यार्डों, रेलवे कॉलोनियों तथा रेलवे पटरियों के आसपास चिन्हित स्थलों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
### *विद्यार्थियों एवं सफाई मित्रों पर विशेष फोकस*
अभियान के दौरान रेलवे स्कूलों में *‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’* के माध्यम से विद्यार्थियों को बायो-टॉयलेट, ईटीपी, रीसाइक्लिंग संयंत्र तथा चार-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी।
सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए *स्वास्थ्य जांच शिविर, PPE किट वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने* की पहल की जाएगी।
### *यात्रियों एवं रेलकर्मियों की जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर*
स्वच्छता अभियान में यात्रियों एवं रेलकर्मियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए *‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’, डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण, कंपोस्टिंग एवं कपड़े के थैलों के उपयोग* को प्रोत्साहित किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर स्थापित *प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों* के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके साथ ही *‘कबाड़ से जुगाड़’ एवं ‘कबाड़ से कला’* जैसी गतिविधियों के माध्यम से रेलवे के अनुपयोगी स्क्रैप को उपयोगी वस्तुओं एवं कलाकृतियों में परिवर्तित कर स्वच्छता के साथ रचनात्मकता का संदेश दिया जाएगा।
### *1 अक्टूबर को व्यापक सामूहिक श्रमदान*
मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि *1 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’* अभियान के अंतर्गत व्यापक सामूहिक श्रमदान आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत *2 अक्टूबर को ‘एक पेड़ माँ के नाम’* अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त रेलवे पटरियों के किनारे कचरे की सफाई, *‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’* अभियान तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी नियमों के प्रभावी अनुपालन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों से अपील की कि *स्वच्छता को केवल पखवाड़े तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर व्यवहार एवं कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं।* उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया—
*“न मैं गंदगी करूँगा, न किसी और को करने दूंगा।”*
इस अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय में *अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य, श्री दीपक कुमार* ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में *अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा, श्री धनंजय सिंह, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक, श्री विक्रम सिंह कोली* सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में *अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन, श्री मो. मुबश्शिर वारिस* ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर *उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, श्री अकांशु गोविल* सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।