तिलहर में साधक की मौत: चनिऊरा गांव में शोक की लहर, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

तिलहर, शाहजहांपुर – तिलहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चनिऊरा निवासी रामप्रकाश सिंह (पुत्र नन्हे सिंह) का अमरोहा स्थित जय गुरुदेव आश्रम में चल रहे साधना शिविर के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव चनिऊरा लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने गांव चनिऊरा पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

पूर्व विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।

Related posts

Leave a Comment