गोरखपुर, 17 सितम्बर, 2026: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की
धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम
का निरंतर प्रयास किया जाता है।
16 सितम्बर, 2026 को नारकोटिक्स टीम लखनऊ, रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा गोंडा द्वारा
निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या-15707 में लावारिस रखे एक बैग में तस्करी कर ले जाये जा रहे 01 किग्रा. गांजा
जब्त किया गया।
16 सितम्बर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा एवं राजकीय रेलवे पुलिस छपरा द्वारा निगरानी
के दौरान गाड़ी संख्या-15716 में लावारिस रखे एक बैग में तस्करी कर ले जाये जा रहे 130 अदद अंग्रेजी शराब
मिलने पर जब्त किया गया। 16 सितम्बर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज को सिसवा बाजार स्टेशन के
प्लेटफार्म संख्या-01 पर लावारिस रखे एक झोला में तस्करी कर ले जाये जा रहे 28 अदद अंग्रेजी शराब मिलने पर
जब्त किया गया।
16 सितम्बर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी ने 15 सितम्बर, 2026 को गाड़ी संख्या-15007 पर पत्थर
मारने के जुर्म में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया।
16 सितम्बर, 2026 को प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा द्वारा गाड़ी संख्या-22537 से 65 वर्षीया एक वृद्ध
महिला को उतारकर गोंडा पोस्ट पर लाया गया। उक्त महिला को उनके पति को सुपुर्द किया गया।