नमामि गंगे कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया गणपति उत्सव, भक्तिमय माहौल में हुआ विसर्जन

प्रयागराज। सुलेम सराय स्थित नमामि गंगे कॉलोनी में गणपति उत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और उत्सव के समापन पर भावपूर्ण विदाई दी।
गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक कॉलोनी में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा। कॉलोनी और आसपास की महिलाओं ने सुबह-शाम नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही भक्ति संगीत और भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उत्सव के दौरान कॉलोनी के सभी लोगों ने मिलकर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सामूहिक आयोजन ने आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने गणपति उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच लोगों ने अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामूहिक कार्यक्रम कॉलोनी के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
गणपति उत्सव में अर्चना मिश्रा, पुनीता सिंह, रूबी श्रीवास्तव, कनक पांडेय, उपासना सिंह, सीमा गुप्ता, पिंकी पांडेय, राखी सिंह, लीला पांडेय, बबली सिंह, लवली, स्वाति वर्मा, मंजू यादव, संध्या तिवारी, निरंजन गुप्ता, अजय सिंह, अमित श्रीवास्तव, बच्चा जी सिंह, भैरो पांडेय, वीके द्विवेदी, विवेक वर्मा, धर्मेंद्र द्विवेदी, संजय पांडेय, अखिल श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, अमित सिंह, आरव श्रीवास्तव, अबीर श्रीवास्तव, सक्षम गुप्ता, विवान, अंश, राघव, आरुष, कृष्णा सहित कॉलोनी के अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment