प्रयागराज। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रयागराज के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर के अवसरों एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) शेखर शर्मा, विभाग इंटीग्रल बिजनेस स्कूल, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए वर्तमान एआई युग में करियर के अवसर एवं उभरती प्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में Founder Chairman श्री देवेंद्र सिंह, Chairman डॉ. उदय प्रताप सिंह, CEO एस. विनय प्रताप सिंह, समिति अध्यक्ष श्री गोविंद बिहारी मिश्रा एवं Principal डॉ. अजय कुमार गोविंद राव उपस्थित रहे। कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. अग्रवाल सहित विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. आर.के. अग्रवाल, श्री नितिन वर्मा, श्री नन्दकुमार शर्मा, श्रीमती सुबुल सिद्दीकी, श्री शुभम गाण्डेय, श्रीमती मुस्कान खुर्शीद एवं श्रीमती निहारिका श्रीवास्तव समेत शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डीन श्री अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। कुलसचिव श्री विपुल शर्मा ने मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सैयद शाहिद मजहर को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित