गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026ः सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, 28 सितम्बर, 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर स्वच्छता से समृद्धि थीम पर विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
तीनों मंडलों पर स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला, रेलवे के कबाड़ यानी पुराने सिग्नलिंग उपकरणों, कोच के पुर्जे, धातु का कबाड़ को उपयोगी वस्तुओं और कलाकृतियों में परिवर्तित करना, जिन्हें स्टेशनों, कॉलोनियों और अन्य स्थानों पर प्रदर्शित करने के लिए जागरूक किया गया। स्टेशनों और कॉलोनियों में एकत्रित प्लास्टिक कचरे को अधिकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं से जोड़ने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आमजन को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।