गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा कुम्भ-2027 को ध्यान में रखते हुये मध्य रेलवे के भुसावल मंडल पर स्थित इगतपुरी-भुसावल खंड के कसबे सुकेणे स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
– गोरखपुर से 29 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंकाई-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे-लोनावला के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी नासिक रोड स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
– गोरखपुर से 29 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंकाई-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे-लोनावला के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी नासिक रोड स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 30 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12534 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोमती नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोनावला-पुणे-दौंड कॉर्ड लाइन-अंकाई के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी नासिक रोड स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
नियंत्रण-
– गोरखपुर से 29 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, भुसावल-नासिक रोड खंड के मध्य 03 घंटे नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, इगतपुरी-नासिक रोड खंड के मध्य 01 घंटा 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।