कानपुर। श्यामनगर पीएसी मोड़ के पास स्थित KPS Hospital के अनधिकृत ICU को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सील कर दिया। एडीशनल सीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ICU के संचालन से संबंधित मानकों और आवश्यक अनुमति की स्थिति को देखा गया। इसके बाद अनधिकृत ICU को सील करने की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि अस्पताल में एक युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में निर्धारित मानकों और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही के आरोपों के बीच KPS Hospital का अनधिकृत ICU सील