नारी सम्मान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन,

लोकनाथ से कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मार्च

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की गंगापार, महानगर और जमुनापार इकाइयों की संयुक्त टीम द्वारा महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और न्याय के मुद्दे पर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकनाथ घंटाघर से कांग्रेस कार्यालय तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया और कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि नारी सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और महिलाओं के अधिकारों के लिए यह आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी।
इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी की भूमिका और राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए गए तथा दोषियों के प्रति जवाबदेही की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री वंदिता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, गंगापार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, तथा जमुनापार की अध्यक्ष सविता मिश्रा सहित कई प्रमुख नेत्री उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment