सरेनी, लालगंज। जनपद रायबरेली के सरेनी विधानसभा 182 में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी अमित सिंह वत्स के आने से सरेनी विधानसभा की सियासत में हलचल दिखाई दे रही है। सरेनी विधानसभा में अमित जी का स्वदेशी जागरण मंच के साथ और जनमानस ,भाजपा कार्यकर्ता के साथ रहकर जनसंपर्क करना बहुत ही सराहनीय कार्य। जनता जनार्दन के बीच जो प्रसिद्धि,ख्याति और नाम अमित सिंह वत्स ने केवल केवल आठ महीने में प्राप्त किया है।जनता जनार्दन के अनुसार प्रतिनिधियों को प्राप्त करने में लगभग पांच साल लग जाते है।शायद यह उपलब्धि उनकी लगन,उत्साह, बोली -भाषा, ईमानदारी,स्पष्टता और व्यवहार का ही परिणाम जो सरेनी की सियासत में जोरदार हलचल उत्पन्न हो गई। सरेनी विधानसभा 182 की इस तरह की हलचल,जनता का विश्वास , कार्यकर्ताओं का समर्थन को देखते हुए अमित सिंह वत्स ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भावी विधायक प्रत्याशी का टिकट देगी तो मैं सरेनी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक और तैयार हूँ।सरेनी विधानसभा की जनता भी यही चाहती है।
योगी जी के बेहद करीबी अमित सिंह वत्स ने सियासत में मचायी हलचल