छेहरटा-मुजफ्फरपुर-छेहरटा वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छेहरटा से

गोरखपुर, 15 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा हेतु 04640/04639 छेहरटा-मुजफ्फरपुर-छेहरटा वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का
संचलन छेहरटा से 19 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा मुजफ्फरपुर से 20 अक्टूबर से
01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04640 छेहरटा-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार
को छेहरटा से 08.35 बजे प्रस्थान कर अमृतसर से 09.10 बजे, ब्यास से 09.45 बजे, जलंधर सिटी से 10.55 बजे,
लुधियाना से 12.00 बजे, सरहिंद से 12.55 बजे, राजपुरा से 13.07 बजे, अम्बाला कैंट से 13.50 बजे, यमुनानगर
जगाधरी से 14.30 बजे, सहारनपुर से 15.10 बजे, मुरादाबाद से 18.13 बजे, बरेली से 19.27 बजे, शाहजहाँपुर से
20.30 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.12 बजे, गोंडा से 03.10 बजे, गोरखपुर से 06.10 बजे, कप्तानगंज से 06.57
बजे, सिसवा बाज़ार से 07.21 बजे, बगहा से 08.40 बजे, नरकटियागंज से 09.30 बजे, बेतिया से 10.10 बजे तथा
सगौली से 10.40 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 13.10 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04639 मुजफ्फरपुर-छेहरटा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026
तक प्रत्येक मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 16.00 बजे प्रस्थान कर सगौली से 18.05 बजे, बेतिया से 18.30 बजे,
नरकटियागंज से 19.55 बजे, बगहा से 20.49 बजे, सिसवा बाज़ार से 22.10 बजे, कप्तानगंज से 22.45 बजे, दूसरे
दिन गोरखपुर से 00.05 बजे, गोंडा से 02.38 बजे, सीतापुर से 06.00 बजे, शाहजहाँपुर से 08.26 बजे, बरेली से
09.32 बजे, मुरादाबाद से 11.10 बजे, सहारनपुर से 14.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 15.20 बजे, अम्बाला कैंट
से 16.10 बजे, राजपुरा से 16.35 बजे, सरहिंद से 16.58 बजे, लुधियाना से 18.00 बजे, जलंधर सिटी से 19.10
बजे, ब्यास से 19.45 बजे तथा अमृतसर से 21.05 बजे छूटकर छेहरटा 21.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01,
जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 18 कोच
लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment