मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 142 नवदम्पत्तियों का विवाह कार्यक्रम का आयोजन सकुशल सम्पन्न

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 29.10. 2026 के बसंती रिजॉर्ट रूदापुर सहसों प्रयागराज में विकास खण्ड सहसों के 36 जोड़ों, बहादुरपुर के 53 जोड़ों एवं फूलपुर के 53 जोड़ों सहित कुल 142 नवदम्पत्तियों का विवाह कार्यक्रम का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ है। श्री प्रवीण पटेल, मा०सांसद फूलपुर, श्री दीपक पटेल, मा० विधायक फूलपुर, श्रीमती गीता सिंह ब्लाक प्रमुख सहसों, श्री अरूणेन्द्र यादव ब्लाक प्रमुख बहादुरपुर आदि विशिष्ट अतिथियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

इसके अतिरिक्त वैवाहिक कार्यकम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment