गोरखपुर, 29 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 05087/05088 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 03
एवं 10 नवम्बर, 2026 को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 04 एवं 11 नवम्बर, 2026 को 02 फेरों के लिये निम्नवत
किया जायेगा। इस गाड़ी की रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है।
05087 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 03 एवं 10 नवम्बर, 2026 को मऊ से 22.30
बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 22.55 बजे, आजमगढ़ से 23.30 बजे, दूसरे दिन खोरासन रोड से 00.12 बजे,
शाहगंज से 01.15 बजे, जौनपुर से 01.55 बजे, जंघई से 03.00 बजे, प्रयाग से 05.22 बजे, प्रयागराज जं. से
05.45 बजे, गोविन्दपुरी से 08.45 बजे, टूण्डला से 12.00 बजे तथा गाज़ियाबाद से 16.23 बजे छूटकर आनन्द
विहार टर्मिनस 17.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05088 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ त्यौहार विशेष गाड़ी 04 एवं 11 नवम्बर, 2026 को
आनन्द विहार टर्मिनस से 19.15 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 19.50 बजे, टूण्डला से 23.32 बजे, दूसरे दिन
गोविन्दपुरी से 02.35 बजे, प्रयागराज जं. से 05.55 बजे, जंघई से 09.05 बजे, जौनपुर से 10.20 बजे, शाहगंज से
10.54 बजे, खोरासन रोड से 11.57 बजे, आजमगढ़ से 12.45 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 13.17 बजे छूटकर मऊ
14.00 बजे पहुँचेगी।
संशोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाडी में जनरेटर सह लगेजयान के 01, सामान्य द्वितीय
श्रेणी/कुर्सीयान के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, एल.एस.एल.आर.डी. के
01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।