गोरखपुर, 29 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष
गाड़ी के फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। फलस्वरूप संशोधित समयानुसार वडोदरा से
02 से 23 नवम्बर, 2026 तक चलने वाली 09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी फर्रुखाबाद
12.20 बजे पहुँचकर 12.50 बजे छूटेगी तथा गोरखपुर से 04 से 25 नवम्बर, 2026 तक चलने वाली 09112
गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी फर्रुखाबाद 15.00 बजे पहुँचकर 15.30 बजे छूटेगी।
इस गाड़ी का शेष स्टेशनों पर ठहराव यथावत रहेगा।
वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी के फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन