Delimitation Bill पर NDA को बड़ी कामयाबी, Sharad Pawar की NCP करेगी समर्थन

परिसीमन बिल को लेकर एनडीए को बड़ी राहत मिली है। शरद पवार की पार्टी NCP-SCP परिसीमन बिल का समर्थन करेगी।  शरद पवार के साथ हुई बातचीत पर, NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यह चर्चा हमारी पार्टी के आधिकारिक रुख के बारे में नहीं थी। मुख्य बात यह थी कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया एक संवैधानिक आवश्यकता है। परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करेंगे। हम परिसीमन का समर्थन करेंगे।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि वह संसद की विशेष बैठक में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को बुलाई गई ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि उनके पिता शरद पवार अस्वस्थ हैं। बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने कहा कि पवार के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह सप्ताहांत में मुंबई में ही रहेंगी। उन्होंने अपने ‘व्हॉट्सऐप स्टेटस’ पर लिखा, ‘‘मैं (संसद की विशेष) बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह दिल्ली जाऊंगी।’’

राकांपा (शप) के अध्यक्ष शरद पवार को शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकांपा (एसपी) ने शुक्रवार को एक व्हिप जारी कर अपने लोकसभा सदस्यों को 30 नवंबर से सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। यह व्हिप उन अटकलों के बीच जारी किया गया है कि पार्टी परिसीमन विधेयक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार का समर्थन कर सकती है। हालांकि, सुले ने कहा है कि यदि यह विधेयक लाया जाता है, तो उनकी पार्टी अपना रुख स्पष्ट करने से पहले इसके मसौदे का अध्ययन करेगी।

Related posts

Leave a Comment