साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी दुखद रहा। इस साल सिनेमा ने ऋषि कपूर और इरफान खान के रूप में दो दिग्गज कलाकारों को खो दिया। ऋषि कपूर और इरफान खान पिछले दो सालों से कैंसर से पीड़ित थे 29- 30 अप्रैल 2020, मात्र 24 घंटे के गैप पर इंडस्ट्री के दो सितारे हमेशा के लिए इस दुनिया से अलविदा कह गये। इरफान और ऋषि के परिवार वाले उन्हें अपनी यादों में जिंदा रखें हुए हैं। ऋषि कपूर की फैमली लगातार उनकी पुरानी कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले नीतू ने एक बेहद इमोशन मैसेज ऋषि कपूर की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ उन्हें याद किया हैं।पिता के निधन के बाद से रिद्धिमा कपूर अपने दिवंगत पिता, अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर की अनमोल यादें साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपनी मां नीतू और पिता ऋषि की साथ में एक तस्वीर साझा की हैं। इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी बना कर शेयर किया हैं। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी की तस्वीर को दिल के इमोजी के साथ साझा किया। तस्वीर में शादी समारोह के दौरान दूल्हे भरत साहनी के साथ दुल्हन के रूप में तैयार की गई रिद्धिमा को देखा जा सकता हैं। तस्वीर में बेटी की शादी में जिम्मेदार पिता की तरह ऋषि कपूर भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वह शायद कन्यादान अनुष्ठान के लिए बैठे हैं। तस्वीर में श्वेता बच्चन को नीले रंग के लहंगे में देखा जा सकता है, जो ऋषि की बहन रितु नंदा की बहू हैं।लॉकडाउन के कारण, नई दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा को शोक के समय में, अपने परिवार के साथ रहने के लिए, दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से 1400 किलोमीटर की यात्रा तय करके गयी थी।जबकि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए समय पर नहीं पहुंच सकी।
You are here
Related posts
-
सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी अदायगी... -
हसीना Shalini Pandey ने ब्रालेस होकर मचाई इंटरनेट पर तबाही
मालदीव पर्यटन उद्योग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन कैटरीना कैफ को अपना नया वैश्विक ब्रांड... -
हैदराबाद पब में तेलुगू अभिनेत्री Kalpika ने किया जमकर हंगामा
तेलुगू अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में प्रिज्म पब के स्टाफ के सदस्यों...