हाल ही में UIDAI ने PVC Aadhaar Card की फीस बढ़ा दी है। दरअसल, पहले ATM जैसा आधार कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये फीस के तौर पर देने होते थे। अब इस कार्ड की कीमत बढ़ गई है। इस PVC कार्ड बनवाने के लिए 75 रुपये देने होंगे। आपको बता दें कि, इसकी नई कीमत 1 जनवरी, 2026 से लागू हुई है। लेकिन इसे ऑर्डर करने के प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आधार पीवीसी कार्ड, myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए केवल आपका आधार नंबर पर्याप्त होता है। जब आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो पीवीसी आधार कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
SEBI ने शेयर ब्रोकरों के लिए नए नियम अधिसूचित किए
बाजार नियामक सेबी ने तीन दशक से अधिक पुराने शेयर ब्रोकरों से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव करते हुए नए नियम अधिसूचित किए हैं जिसके तहत अब शेयर ब्रोकर अन्य वित्तीय नियामकों के दायरे में आने वाली गतिविधियां भी कर सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य अनुपालन को सरल बनाना और कारोबारी सुगमता को बढ़ाना है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर सेबी (शेयर ब्रोकर) विनियम, 1992 की जगह सेबी (शेयर ब्रोकर) विनियम, 2026 को लागू कर दिया है। नए नियमों में नियामकीय को सरल…
Read MoreBMW Group की बीते वर्ष भारत में कार बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी
लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप की भारत में बिक्री बीते वर्ष सालाना आधार पर 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 18,001 इकाई रही। इसमें मिनी ब्रांड की 730 इकाइयां शामिल हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नए उत्पाद पेशकश और वित्त पोषण में आसानी की वजह से कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक कार बिक्री में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उसने पिछले साल बीएमडब्ल्यू और मिनी ब्रांड ईवीएस की 3,753 इकाइयों की आपूर्ति की। इससे घरेलू बाजार में लक्जरी इलेक्ट्रिक…
Read MoreBihar government ने गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की
बिहार सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के हित में बृहस्पतिवार को मिल मालिकों की सहमति से गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया। नई दरें पेराई सत्र 2025-26 से लागू होंगी। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार और राज्य के सभी चीनी मिल मालिकों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि पर सहमति बनी। इस संबंध में…
Read Moreसोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर बोले PM Modi, ‘यह सिद्धांतों से समझौता न करने वालों का उत्सव है’
ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर ओंकार और वैदिक मंत्रों से गूंज उठा, अरब सागर के ऊपर आसमान एक मेगा ड्रोन शो से जगमगा उठा, क्योंकि बुधवार को तटीय शहर में तीन दिवसीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ शुरू हो गया है, जो महमूद गजनवी द्वारा बार-बार की गई लूट के बावजूद मंदिर के लचीलेपन और पुनर्निर्माण की याद दिलाता है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री जीतू वाघाणी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी की शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे और समारोह में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Read Moreविकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के उद्घाटन में भाग लेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल 10 जनवरी को खेल और युवा कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे जबकि समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। दस विभिन्न थीम पर भारत मंडपम में होने वाले तीन दिवसीय संवाद में देश भर के दो हजार से अधिक युवा भाग लेंगे जबकि विदेश मंत्रालय के ‘भारत को जाने’ कार्यक्रम से 80 भारतवंशी युवाओं का चयन भी इसके लिये किया गया है। समारोह के पहले दिन भारत की विश्व कप विजेता महिला…
Read MoreJairam Ramesh का Modi Govt पर हमला, बोले- उथल-पुथल भरे दौर में India-US संबंध
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने गुरुवार को भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ते तनाव को उजागर करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को अत्यंत उथल-पुथल भरे दौर से गुज़रने वाला बताया। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे दौर की जीत के दौरान व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले लोगों में प्रधानमंत्री भी शामिल थे। X पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा कि ट्रंप के दूसरे दौर में व्हाइट हाउस पहुंचने वाले पहले लोगों में प्रधानमंत्री के शामिल होने के बावजूद भारत-अमेरिका संबंध…
Read Moreनिकम्मे गृह मंत्री…ED ने कहां मारा छापा? अमित शाह पर बुरी तरह भड़क गईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता स्थित आई-पैक कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कड़ी निंदा की है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी पार्टी के दस्तावेज ले गई है और भाजपा को चेतावनी दी है कि उनके राज्य कार्यालय पर भी इसी तरह की छापेमारी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले उनकी पार्टी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए छापेमारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा क्या ईडी और अमित शाह का यह कर्तव्य है कि वे पार्टी की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की सूची जब्त करें? ये निकम्मे गृह मंत्री,…
Read Moreपरमाणु बम गिराएंगे… तेल टैंकर पर कब्जा होते ही पगलाया रूस, ऐलान से अमेरिका के उड़े होश
जो अमेरिका पिछले कुछ दिनों से वेनेजुएला के खिलाफ हरकतें कर रहा था कुछ वैसी हरकतें उसने अब रूस के साथ भी करनी शुरू कर दी है जो आग से खेलने जैसा है। आपने देखा होगा कि अमेरिकी सेना ने कैसे वेनेजुएला के कई तेल टैंकरों पर हमला करते हुए उन पर कब्जा कर लिया था। लेकिन अब उसने रूस के तेल टैंकरों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। दरअसल हुआ यूं कि रूस का तेल टैंकर बेला वन वेनेजुला से रूस जा रहा था। जैसे ही यह भनक लगी कि अमेरिकी सेना इस पर कब्जा कर सकती है तो…
Read Moreसबका इलाज होगा! उधर चिल्लाते रह गए ट्रंप, इधर जयशंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील और भारी भरकम एकतरफा टैरिफ लगाए जाने के बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। लक्जमबर्ग के दौरे के वक्त वहां भारतीय में डायस्पोरा के साथ हुए संवाद में विदेश मंत्री ने एक सवाल के जवाब में ऐसा कहा। हालांकि इस दौरान उन्होंने अमेरिका का नाम नहीं लिया जयशंकर ने इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के वक्त हुए 1998 के परमाणु परीक्षणों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त देश के राजनीतिक नेतृत्व ने जब ये फैसला लिया तो…
Read More