आज दिनांक 24.12.2025 को मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डल कार्यालय पर सरकारी कामकाज में हो रही राजभाषा हिंदी की प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रयागराज मंडल पर आयोजित राजभाषा पखवाड़ा -2025 और विविध प्रतियोगिताओं यथा हिंदी निबंध, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, वाक् प्रतियोगिता के 18 विजेता कर्मचारियों सहित वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान हिन्दी का उत्कृष्ट प्रयोग- प्रसार करने वाले प्रयागराज मण्डल 15 कर्मचारी भी पुरस्कृत किए गए । इस बैठक में अपर…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा माघ मेला-2026 की तैयारियों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का लिया गया जायजा
पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी श्री ऋषिराज, नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा, अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा, एसपी मेला श्री नीरज पाण्डेय ने माघ मेला-2026 के दृष्टिगत हो रही तैयारियों का निरीक्षण कर कार्यप्रगति का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन व यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत आईसीसीसी में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मेला क्षेत्र भ्रमण कर संत-महात्माओं को विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई अन्य…
Read Moreप्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान ।
प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…
Read MoreNHAI को सार्वजनिक इनविट के रूप में राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए SEBI से मंजूरी मिली
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण प्रायोजित राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) के रूप में मंजूरी मिल गई है। बयान में कहा गया है कि इस सार्वजनिक इनविट का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों के मौद्रीकरण यानी उसे बाजार पर चढ़ाने की क्षमता को सामने लाने के साथ ही खुदरा और घरेलू निवेशकों को लक्षित करते हुए एक उच्च गुणवत्ता वाला, दीर्घकालिक निवेश साधन तैयार करना है। बयान में कहा गया है कि यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा…
Read MoreRBI ने चेक के तेजी से निपटान की प्रणाली के दूसरे चरण को लागू किए जाने को टाला
भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक के तेजी से निपटान प्रणाली के दूसरे चरण के कार्यान्वयन को फिलहाल स्थगित कर दिया। इसका मकसद बैंकों को इस व्यवस्था के मुताबिक अपने संचालन को व्यवस्थित करने के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना है। ‘चेक ट्रंकेशन सिस्टम’ में चेक मिलने पर निरंतर समाशोधन और निपटान का दूसरा चरण बैंकों द्वारा तीन जनवरी से लागू किया जाना था। ‘चेक ट्रंकेशन सिस्टम’ (सीटीएस) चेक को भौतिक रूप से भेजने के बजाय उसकी इलेक्ट्रॉनिक तस्वीर और एमआईसीआर डेटा (बैंक विवरण) को भेजा जाता है। इससे निपटान तेज…
Read MoreOdisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी
ओडिशा सरकार ने बुधवार को 1,332.80 करोड़ रुपये के निवेश की 11 औद्योगिक परियोजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव मनोज आहूजा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) ने खाद्य और समुद्री भोजन प्रसंस्करण, कपड़ा और परिधान, रसायन, हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया, पर्यटन, लॉजिस्टिक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) जैसे क्षेत्रों में प्रस्तावों को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं अंगुल, कटक, ढेंकनाल, गंजम, जगतसिंहपुर, खुर्दा और मयूरभंज जिलों में लागू की जाएंगी। अधिकारियों ने…
Read MoreICC Men T20I Rankings: तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर पहुंचे, वरुण चक्रवर्ती का दबदबा बरकरार
भारत के उभरते हुए बल्लेबाज तिलक वर्मा ने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 सीरीज में तीसरे स्थान पर छलांग लगाई है। आईसीसी के अनुसार, हाल ही में समाप्त हुई भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पुरुष टी20 प्लेयर रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। इस सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की। अहमदाबाद में खेले गए निर्णायक मैच में रनों की बारिश हुई,…
Read Moreभारत की महिला टीम का दबदबा बरकरार, श्रीलंका को दूसरे टी20 में भी आसानी से हराया
भारतीय टीम ने जिस तरह से लगातार दो मैचों में श्रीलंका को मात दी है, उसने मेहमान टीम के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टी20 में भी कहानी लगभग वही रही, जहां पहले भारतीय स्पिनरों ने शिकंजा कसा और फिर टॉप ऑर्डर ने लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया । बता दें कि इस मुकाबले में भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा और एन श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा की गैरमौजूदगी में स्नेह राणा ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए श्रीलंकाई…
Read Moreविराट-रोहित की वापसी, पर फैंस लाइव मैच से वंचित, बिना दर्शकों के होगा खेल
घरेलू क्रिकेट के मैदानों पर एक बार फिर बड़े नामों की वापसी हो रही है और इसी बीच दर्शकों की उत्सुकता भी चरम पर है, लेकिन इस बार फैंस को थोड़ी निराशा झेलनी पड़ सकती हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। बता दें कि विराट कोहली दिल्ली की ओर से मैदान में उतरेंगे, जहां उनका पहला मुकाबला आंध्र प्रदेश से 24 दिसंबर को होना है। यह मैच पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाना था, लेकिन आखिरी…
Read Moreपेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच
मंगलवार रात एमिरेट्स स्टेडियम मे मुकाबला शुरू हुआ, जहां आर्सेनल और क्रिस्टल पैलेस के बीच काराबाओ कप क्वार्टरफाइनल खेला गया। शुरुआत से ही आर्सेनल ने मैच पर पकड़ बनाई और पहले हाफ में लगातार दबाव बनाए रखा। बता दें कि पहले हाफ में गैब्रियल मार्टिनेली बाएं फ्लैंक से सबसे ज्यादा खतरनाक नजर आए और उन्होंने गैब्रियल जीसस, नॉनी माडुएके और यूरीएन टिम्बर के लिए मौके बनाए, लेकिन क्रिस्टल पैलेस के गोलकीपर वाल्टर बेनिटेज शानदार फॉर्म में दिखे और कई अहम बचाव किए। गौरतलब है कि दूसरे हाफ में क्रिस्टल पैलेस ने रणनीति…
Read More