केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के वित्तपोषण ढांचे को मजबूत करने, शासन ढांचे को सरल बनाने और देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने में तेजी लाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक के विजयनगर जिले में वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के चिंतन शिविर की अध्यक्षता की। दिनभर चले विचार-विमर्श में नीतिगत सोच को विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ संरेखित करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने वित्तीय बाजारों को मजबूत…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर
विदेशी पूंजी के प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.45 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कंपनियों के डॉलर में निवेश करने और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने से निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.53 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद…
Read MoreShare Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की भावना सकारात्मक बनी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को आशावादी रुख के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 482.7 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 85,412.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी 160.2 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,126.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट…
Read MoreRBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर
विदेशी मुद्रा बाजार से जुड़े जानकारों के मुताबिक, भारतीय रिज़र्व बैंक के सक्रिय हस्तक्षेप के चलते इस सप्ताह रुपये पर दबाव कुछ हद तक थमा रह सकता है। बता दें कि शुक्रवार देर शाम आरबीआई की ओर से डॉलर बिक्री बढ़ाने के बाद रुपया एक डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर से ऊपर निकल गया था और सप्ताह का अंत करीब 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ 89.27 पर हुआ। मौजूद जानकारी के अनुसार, सरकारी बैंकों के ज़रिये डॉलर की बिक्री ने रुपये को सहारा दिया, वहीं सट्टेबाज़ों द्वारा रुपये…
Read MoreDelhi में PM Modi और Amit Shah से मिले नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी भी रहे साथ
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इन बैठकों का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि एक महीने पहले रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह दिल्ली की उनकी पहली यात्रा थी। कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी थे। हालांकि कुमार ने इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि…
Read Moreमहाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत से गदगद फडणवीस
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति के निर्णायक प्रदर्शन के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन ने राज्य से महा विकास अघाड़ी का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, फडणवीस ने दावा किया कि लगभग 75 प्रतिशत नगर निगम अध्यक्ष महायुति गठबंधन से चुने गए हैं; वहीं, महा विकास अघाड़ी केवल 50 सीटें ही जीत पाई है। फडणवीस ने कहा कि कल के महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में, भाजपा नंबर एक पार्टी है। महायुति गठबंधन ने…
Read Moreबीच समुंदर अमेरिका ने दिखाई दादागिरी, वेनेजुएला के तेल टैंकर को किया जब्त
अमेरिका ने एक बार फिर ताकत के नक्शे में अंतरराष्ट्रीय कानून को रौंद दिया है। अमेरिका और वेनेजुला के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर आ चुका है। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुला के खिलाफ सीधी सैन्य कारवाही जैसे कदम उठाते हुए एक और तेल टैंकर जब्त कर लिया है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने खुद इस कारवाही की पुष्टि की है। दरअसल उन्होंने बताया है कि 20 दिसंबर की सुबह तड़के अमेरिकी तट रक्षक बल ने रक्षा विभाग के साथ मिलकर वेनेजुला के तट के पास एक तेल टैंकर को रोक लिया और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। यह वही तेल टैंकर था जो पहले वेनेजुला में खड़ा हुआ था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों…
Read Moreएक-एक कर कौन बांग्लादेश के छात्र नेताओं को ठोक रहा है
छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के कुछ दिनों बाद, सोमवार को बांग्लादेश में एक अन्य नेता को गोली मार दी गई। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान मोतालेब शिकदर के रूप में हुई है, जिसे खुलना में हमलावरों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अखबार ने सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (जांच) अनिमेष मंडल के हवाले से बताया उपद्रवियों ने सुबह करीब 11:45 बजे उसके सिर पर निशाना साधकर गोली चलाई और उसे गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मोतलेब खतरे से बाहर हैं और गोली उनके कान के एक तरफ से…
Read Moreयूक्रेन में पकड़े गए गुजरात के शख्स ने प्रधानमंत्री को भेजा मैसेज
गुजरात के मोरबी जिले के 23 वर्षीय युवक, जो कथित तौर पर रूस की ओर से लड़ने के आरोप में यूक्रेन की हिरासत में है, ने अपनी रिहाई के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। अपने परिवार को भेजे गए वीडियो संदेशों में, उसने रूस में पढ़ाई या काम के लिए जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों को धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है। मोरबी निवासी साहिल मोहम्मद हुसैन माजोथी नाम का यह युवक इस साल अक्टूबर की शुरुआत में तब सुर्खियों में आया, जब यूक्रेनी अधिकारियों ने उसका एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह यूक्रेनी सेना…
Read Moreभारत पर हमले के लिए तुर्की ने पाकिस्तान भेजा PNS Khaibar? अब होगी तबाही!
तुर्की अपना एमआईएल जीईएमपीएनएस खेबर युद्ध पोत अचानक पाकिस्तान को सौंप रहा है। भारत ने तुर्की की उसकी सबसे खराब समय में मदद की और आज की तारीख में वही देश भारत के खिलाफ मैदान में उतर आया है और लगातार भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है और पाकिस्तान को हथियारों की मदद कर रहा है जिससे वह भारत के साथ जंग लड़ सके और भारत को बर्बाद कर सके। दरअसल तुर्की ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लिया है भारत को टारगेट करने के…
Read More