मासिक पौधारोपण के तहत आज दिनांक 19.12.2025 को उत्तर मध्य रेलवे के रेलगाँव कॉलोनी सुबेदारगंज में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण का उद्देश्य प्रकृति को हरा-भरा करना, वायु (AQI) को शुद्ध करना, एवं वातावरण में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाना है। वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न किस्म के लगभग 100 फलदार पौधो को लगाया गया जिनमे प्रमुखतः कटहल, आवला, अमरूद, जामुन…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
माघ मेला–2026 में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे का टोल-फ्री नंबर 1800 4199 139
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल द्वारा माघ मेला–2026 के दौरान यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 4199 139 उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टोल-फ्री सेवा दिनांक 20.12.2025 से प्रारंभ की जाएगी। उक्त टोल-फ्री नंबर पर निःशुल्क कॉल की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके माध्यम से यात्री एकीकृत कॉल सेंटर से विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। तीर्थयात्रियों की इनकमिंग कॉल पर प्राप्त प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा किया जाएगा।…
Read Moreप्रयागराज मंडल में कुली (लाइसेंस प्राप्त पोर्टर) शुल्क में संशोधन
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के अंतर्गत स्टेशनों पर कार्यरत लाइसेंस प्राप्त कुलियों (Porters) द्वारा ली जाने वाली पार्सल/सामान वहन तथा दिव्यांग एवं बीमार यात्रियों की सहायता से संबंधित शुल्क में संशोधन किया गया है। यह संशोधन सक्षम प्राधिकारी द्वारा समीक्षा के उपरांत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है । संशोधित शुल्क का विवरण निम्नवत है । 40 किग्रा तक या उससे कम भार, हाथ/सिर पर, मुख्य प्लेटफॉर्म पर (जहाँ एफओबी शामिल नहीं है) – ₹65 प्रति कुली 40 किग्रा तक या उससे कम भार, हाथ/सिर…
Read Moreअपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में न हो सम्मिलित-जिलाधिकारी
प्रयागराज 19 दिसम्बर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे एएसडी मतदाताओं के पुर्नसत्यापन व मैपिंग के कार्यों की प्रगति एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने…
Read Moreजिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को करायें लाभान्वित प्रयागराज 19 दिसम्बर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की अत्यंत धीमी प्रगति एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की अच्छी मानीटरिंग न होने एवं बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के उपस्थित न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह योजना में…
Read Moreमण्डलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद एवं मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान की बैठक संपन्न
माघ मेला 2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में जनपद एवं मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान की बैठक संपन्न हुई जिसमें पुलिस, प्रशासन एवं अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम जनपद के साइनेज प्लान के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पुष्कर वर्मा ने अवगत कराया कि माघ मेले के दृष्टिगत लगभग 5200 से अधिक साइनेज लगाने की योजना है…
Read Moreभारतीय रेलवे की पहल, वंदे भारत ट्रेनों में परोसा जा रहा क्षेत्रीय व्यंजन, यात्रियों के अनुभव हो रहा बेहतर
भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजनों की सेवा शुरू की है ताकि यात्रियों को सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक भोजन और प्रामाणिक स्थानीय स्वाद प्रदान करके उनके अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके। रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल से भारत की विविध पाक विरासत का स्वाद सीधे यात्रियों तक पहुंचता है, जिससे वे अपनी ट्रेन की सीटों पर आराम से बैठकर क्षेत्रीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। 20101/20102 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्री महाराष्ट्र के कंदा…
Read More12 लाख के इनामी 3 खूंखार माओवादी ढेर, बस्तर में फैली हताशा!
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपए के इनामी एक महिला सहित तीन माओवादियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला समेत तीन माओवादियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन सुकमा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) ने गोलापल्ली पुलिस स्टेशन इलाके की जंगली पहाड़ियों में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद किया। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण…
Read Moreमोदी के स्वागत में ओमान ने उतार दी पूरी फौज, मिला गार्ड ऑफ ऑनर, Deputy PM भी पहुंचे!
ओमान में यह पल वाकई देखने लायक जब ओमान की सेना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे सम्मान और शान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जैसे ही प्रधानमंत्री ओमान की राजधानी मस्कट पहुंची एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत की भव्य तस्वीर सामने आई। ओमान के सैनिकों की सजीध टुकड़ी, अनुशासित कदम ताल और भारत के प्रति सम्मान। सब कुछ इस बात का संकेत था कि भारत और ओमान की दोस्ती कितनी गहरी और मजबूत है। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर ओमान पहुंचे हैं। यह उनके तीन देशों के दौरे का तीसरा और आखिरी पड़ाव था। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद…
Read Moreहम करते हैं विविधता का सम्मान…PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज
ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं मेरे सामने एक मिनी इंडिया देख रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ओमान में रहने वाले भारतीय अकसर भारत आते-जाते रहते हैं। आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं… आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है। भारत की गति हमारे इरादों में दिख रही है, हमारे प्रदर्शन में नजर आती है। कुछ दिनों पहले ही आर्थिक विकास के आंकड़े आए हैं और आपको पता होगा कि भारत की विकास दर 8% से भी अधिक रही है यानी भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है और ये तब हुआ है जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है। आप सभी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से भी परिचित हैं। यहां ओमान से काफी सारे बच्चे भी इस कार्यक्रम से जुड़ते हैं। मुझे यकीन है कि ये चर्चा आपके काम आती होगी। अभिभावक हों या छात्र, सभी को तनाव मुक्त तरीके से परीक्षा देने में हमारी बातचीत बहुत मदद करती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच जो रिश्ता व्यापार से शुरू हुआ था आज उसे…
Read More