केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और ऐसा करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार थे। राज्य अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा रविवार को की जाएगी। चौधरी ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा राज्य चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे और केंद्रीय…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
900 करोड़ का फंसा पेंच! IndiGo ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, जस्टिस जैन ने सुनवाई से खुद को किया अलग
इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विदेशी मरम्मत के बाद भारत में पुनः आयात किए गए विमान इंजनों और पुर्जों पर सीमा शुल्क के रूप में भुगतान किए गए 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की वापसी की मांग की। यह याचिका न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति शैल जैन की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। हालांकि, न्यायमूर्ति जैन ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया क्योंकि उनका बेटा इंडिगो में पायलट है। इंडिगो ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि इस तरह के पुनर्आयात पर सीमा शुल्क…
Read MoreKerala Local Body Election में सत्तारुढ़ LDF को झटका, BJP ने शानदार प्रदर्शन
केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। हम आपको बता दें कि केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए केरल के मतदाताओं का आभार जताया है। वैसे स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे अभी भी यही दर्शा रहे हैं कि मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच है लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए…
Read Moreसमस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में शनिवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…
Read Moreप्रयागराज मंडल में रिकॉर्ड समय में BCM कार्य पूर्ण, संरक्षा एवं ट्रैक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के मुख्य मार्ग पर प्रयागराज–पंडित दीनदयाल उपाध्याय खंड की डाउन मेन लाइन में ट्रैक अनुरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। करछना–भीरपुर खंड में निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान मात्र 6 घंटे 40 मिनट (प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 15:40 बजे तक) की अवधि में दो बैलास्ट क्लीनिंग मशीनों (BCM) के माध्यम से व्यापक बैलास्ट क्लीनिंग कार्य सफलतापूर्वक…
Read Moreसेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के प्रशिक्षण शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, जीवन रक्षा का दिया प्रशिक्षण
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एर्नाकुलम (केरल) में दिनांक 07/12/ 2025 से 11/12/2025 तक आयोजित किया गया| इस कैंप में सैंतालीस (47) सदस्यों को माघ मेला 2026 को देखते हुए आपातकालीन स्थितियों में मरीजों व घायलों को अस्पताल में सुरक्षित पहुंचाने, प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, जीवन रक्षा हेतु पहाड़ो पर चढ़ने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 2024-25 एर्नाकुलम (केरल) में डिविजनल कमांडर (मेडिकल) डॉ आशीष अग्रवाल एवं डिविजनल कमांडर (प्रशासन) श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में…
Read Moreराष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन कुल 227876 वादो का रिकार्ड निस्तारण
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.12.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति , प्रयागराज श्री शेखर बी.सर्राफ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 227876 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी…
Read Moreमाघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को शास्त्रीय संगीत के साथ साथ नई पीढ़ी में प्रचलित भक्ति संगीत सुनने का अवसर प्रदान की योजना
मंडलायुक्त की बैठक में युवाओं के बीच प्रचलित नए भक्ति कलाकारों की एक सूची तैयार करने के निर्देश लगभग 30 दिनों तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनसीजेडसीसी 12 दिन का कार्यक्रम कराएगा और बाकी दिन संस्कृति विभाग कराएगा। पर्यटन निगम कलाग्राम का आयोजन करेगा माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को दार्शनिक एवं शास्त्रीय संगीत के साथ साथ नई पीढ़ी में प्रचलित भक्ति संगीत सुनने का अवसर प्रदान करने के दृष्टिगत आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में…
Read More56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता
गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: अमरकंटक, मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर,2025 को 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, पूर्वोत्तर रेलवे की ही महिला खिलाड़ी कुमारी नंदनी गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है और कुमारी पूजा वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से तीसरे स्थान पर आकर कांस्य पदक प्राप्त किया। पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण एवं कांस्य पदक प्राप्त किया है। पूर्वोत्तर रेलवे…
Read Moreमहाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया
गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने 13 दिसम्बर,2025 को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया और वहाॅ कार्यरत कर्मचारियों से सवारी एवं माल गाड़ियों के परिचालन पर विशेष चर्चा की। इसके उपरान्त महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड का भी निरीक्षण किया, इस दौरान शंटिंग आॅपरेशन को संरक्षित तरीके से करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित यार्ड में प्वांइट्स मशीनों की कार्यशीलता परखी।…
Read More