भारतीय रिज़र्व बैंक ने 5 दिसंबर 2025 को मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान अपना मानक रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25% कर दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार यह कटौती उसी ईज़िंग चक्र का अंतिम चरण मानी जा रही है, जिसे आरबीआई ने वर्ष की शुरुआत में शुरू किया था और जून में 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कमी देखने को मिली थी। बता दें कि अक्टूबर 2025 में खुदरा महंगाई मात्र 0.25% दर्ज की गई, जिसे हाल के वर्षों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
हवाई किराया आसमान छू रहा, Kolkata-Mumbai Flight का किराया 90,000 रुपये
देश में शुक्रवार को हवाई किराए आसमान छूते नजर आए। एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट के अनुसार, छह दिसंबर को स्पाइसजेट की कोलकाता-मुंबई की एक तरफ की यात्रा के लिए इकॉनमी श्रेणी के टिकट की कीमत 90 हजार रुपये तक पहुंच गई, जबकि एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर टिकट 84,485 रुपये तक बिक रही थी। यात्रा उद्योग के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल की कमी के कारण इंडिगो ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हवाई किराए में सामान्य सीमा से तीन से चार गुना की…
Read MoreSandip Pradhan ने SEBI के पूर्णकालिक सदस्य का कार्यभार संभाला
बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को घोषणा की कि संदीप प्रधान ने उसके पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। नियामक ने एक बयान में कहा कि चार दिसंबर को कार्यभार संभालने वाले प्रधान, बाजार मध्यस्थों, वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) से संबंधित विभागों, सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग, निवेशक सहायता और शिक्षा कार्यालय, साथ ही राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के विनियमन और पर्यवेक्षण की देखरेख करेंगे। सेबी में शामिल होने से पहले वह पुणे में आयकर महानिदेशक (जांच) थे। अपने साढ़े तीन दशक से भी…
Read MoreIMF की आलोचना : RBI Governor बोले- भारतीय आंकड़े काफी सटीक
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारतीय आंकड़ों और विनिमय दर प्रबंधन पर चिंता जताने के कुछ दिन बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने देश का बचाव किया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि जीडीपी को लेकर आरबीआई के पूर्वानुमान और महंगाई पर सरकारी आंकड़े काफी सटीक हैं, लेकिन सुधार की गुंजाइश हो सकती है। डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कहा कि महंगाई, फैक्ट्री उत्पादन आदि ज्यादातर मामलों में भारतीय व्यवस्थाएं ए या बी ग्रेड में आती हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ राष्ट्रीय लेखाओं में सी ग्रेड मिला है, और ऐसा…
Read MoreModi-Putin ने निवेश संरक्षण समझौते को जल्द पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया
भारत और रूस ने शुक्रवार को अपने अधिकारियों को निवेश संवर्धन एवं संरक्षण पर आपसी लाभकारी समझौते के लिए बातचीत तेज करने का निर्देश दिया। यह मामला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के दौर पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक में चर्चा के लिए आया। दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में मौजूदा और संभावित सहयोग पर भी विचार किया। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत और यूरेशियाई आर्थिक संघ के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते के लिए…
Read Moreडिप्टी सीएम केशव बोले- पंचायत चुनाव में भी खिलेगा कमल, एसआईआर का विरोध करने वालों से रहें दूर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्यक्रम है। जिसमें नए लोगों का नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से काटने का कार्यक्रम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। इसका जनता पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बीएलओ की मौत के बारे में कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। जनता जागरूक है। एसआईआर कराकर अपने अधिकार और कर्तव्यों का…
Read Moreपीएम रिपोर्ट से मेल नहीं खाई मृतक की पत्नी-बेटे की गवाही, कोर्ट से आठ हत्यारोपियों की रिहाई बरकरार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से हत्या के एक मामले में आठ आरोपियों की रिहाई को बरकरार रखते हुए मृतक की पत्नी मेवाती देवी की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मुख्य चश्मदीद पत्नी और बेटे की गवाही मेडिकल साक्ष्य से मेल नहीं खाती है। दोनों का बयान था कि बोलेरो से कुचला गया जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुचलने जैसी चोट व हाथ-पैर की एक भी हड्डी टूटी नहीं मिली। इसलिए ट्रायल कोर्ट की ओर से दिया गया संदेह का लाभ सही है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा…
Read Moreडिप्टी सीएम केशव बोले – एसआईआर पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर जनता को भ्रमित कर रहे राहुल, अखिलेश व ममता
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा जनता में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने आम जनता को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी आदि से इनके बयान पर ध्यान देने की अपील की। कहा कि एसआईआर के बाद विपक्षी दलों का भविष्य अंधकारमय होने वाला है। इसलिए यह उल्टी सीधी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। केशव प्रसाद शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव…
Read Moreअब मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के भी ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी
अब पीसीएस मेंस समेत अन्य भर्तियों के परंपरागत प्रश्न पत्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के भी ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग में आंशिक तौर पर इसे लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने भी एजेंसी ने इस तकनीकी का प्रजेंटेशन कर दिया है। इसी क्रम में इसके सभी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। लोक सेवा आयोग समेत अन्य संस्थाओं की भर्ती परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन की यह पद्धति अब…
Read Moreकोविड लॉकडाउन के दौरान विधायकों-सांसदों पर लगे केस लिए जाएंगे वापस
कोविड लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के दौरान विधायकों और सांसदों (एमएलए-एमपी) पर लगे केस वापस लिए जाएंगे। ऐसा उन्हीं मामलों में होगा, जिनमें दो वर्ष या उससे कम सजा का प्रावधान है। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है। उत्तर प्रदेश कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 और 2021 में लॉकडाउन घोषित किया गया। लॉकडाउन से संबंधित निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रदेश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे। जिन लोगों पर यह केस दर्ज हुए थे,…
Read More