क्रिकेटर मोहम्मद कैफ बोले- प्रयागराज में मुझै कैफ नहीं, तारीफ के बेटे के नाम से जानते हैं लोग

जाने माने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इलाहाबाद में मेरी पहचान क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि मोहम्मद तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में है। शहर के लोग मुझे क्रिकेट के खिलाड़ी के रूप में नहीं तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में जानते हैं। कहा कि क्रिकेट हमारी पहचान है। बचपन से ही घर में क्रिकेट देखते आए हैं। कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए। अगर 10 विकेट का टारगेट लेकर चलेंगे तो पांच या चार मिल ही जाएंगे। मोहम्मद कैफ शनिवार को बज्म ए विरासत में आयोजित…

Read More

वाराणसी व गोरखपुर के लिए रविवार से झूंसी से मिलेंगी रोडवेज की बसें

सिविल लाइंस बस अड्डा 21 दिसंबर से बंद होगा। यहां से चलने वाली वाराणसी, गोरखपुर और जौनपुर रूट की बसों का संचालन रविवार से झूंसी वर्कशॉप स्थित रोडवेज के अस्थायी स्टेशन से होगा। इस संबंध में प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों को पत्र भेजा है। सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की वजह से पिछले दिनों लखनऊ, अयोध्या एवं कानपुर रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान पर शिफ्ट की गई हैं, जबकि वाराणसी और गोरखपुर रूट…

Read More

कफ सिरप पर आमने-सामने आए केशव- अखिलेश, डिप्टी सीएम बोले- बिना माफिया के नहीं रह सकती सपा

जानलेवा कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि माफिया और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कोडीन सिरप मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कठोर सजा दी जाएगी। पुलिस और ईडी मामले की जांच कर रही हैं और अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को अखिलेश यादव एंड कंपनी नहीं बचा पाएगी। केशव मौर्य ने आरोप…

Read More

अखिलेश बोले: कफ सिरप मामले में आरोपियों को सरकार का संरक्षण, चलाया जाए माफियाओं के घर पर बुलडोजर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपियों और माफिया को सरकार का संरक्षण मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय रैकेट है, जिसमें 700 कंपनियों की संलिप्तता और हजारों करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आ रही है। सरकार महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपा रही है। प्रदेश सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने मांग की कि मामले में शामिल सभी माफिया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। मुख्यमंत्री के शेर पर शायराना जवाब देते हुए उन्होंने कहा, अपना चेहरा…

Read More

जेपी नड्डा ने कहा 2027 का चुनाव जीतना है तो एसआईआर में जुटे, सीएम बोले- प्राथमिकता से इसे करें कार्यकर्ता

एसआईआर को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी शीर्ष नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआई के मुद्दे पर मंथन किया। इनमें शामिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी पदाधिकरियों के साथ अहम बैठक की। इसमें सबसे अधिक चर्चा एसआईआर को लेकर हुई। नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि 2027 में चुनाव जीतने के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी है। वहीं, सीएम…

Read More

दूसरे राज्यों की तुलना में 15 गुना महंगी खरीदी गईं होम्योपैथिक दवाएं, ऐसे उजागर हुईं अनियमितताएं

प्रदेश में दूसरे राज्यों की तुलना में 15 गुना तक महंगी होम्योपैथिक दवाओं की सरकारी खरीद की गई। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), उत्तराखंड और ओडिशा में होम्योपैथिक दवाओं की खरीद से जुड़े जेम टेंडर के दस्तावेज की पड़ताल में ही दवा के दामों में कई गुना तक का अंतर सामने आया है। प्रयागराज के प्रिंसिपल, शहीद राजा हरि प्रसाद मल राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा 18 और 19 दिसंबर को जेम पोर्टल पर जारी की गई 67 दवाओं की बिड पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More

चुनाव से पहले पीएम मोदी ने की रणनीतिक बैठक, तैयारियों का लिया जायजा; रोड शो से सियासी संदेश

असम में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है, जिसको लेकर राज्यभर में सियासी गर्माहट तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को असम में रैली और जनसभा के माध्यम से चुनावी रण में भाजपा का बिगुल फूंक दिया है। यहां पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। यह बैठक भाजपा के राज्य मुख्यालय वाजपेयी भवन, बासिष्ठा में हुई। बता दें…

Read More

संसदीय समिति ने भू-अधिग्रहण कानून प्रावधानों के उल्लंघन पर जताई चिंता

संसद की एक स्थायी समिति ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम (2013) के कड़ाई से अमल का सुझाव दिया है, खासकर अनुसूचित क्षेत्रों में। समिति ने कहा कि कानून में स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद जमीनी स्तर पर उल्लंघन जारी हैं। इस सप्ताह संसद में पेश रिपोर्ट में संसदीय स्थायी समिति (ग्रामीण विकास और पंचायती राज) ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन अक्सर कम किया जाता है। इन क्षेत्रों में बाजार लेन-देन सीमित होने के कारण वास्तविक कीमत सामने नहीं…

Read More

भीषण ठंड से कांपा उत्तर भारत; दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द; पहाड़ों पर आज से बर्फबारी के आसार

पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक शनिवार को सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाती रहीं। सुबह और रात के समय घने कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ गई हैं। दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह बाधित रहा। केवल दिल्ली में ही 129 उड़ानें रद्द हुईं। जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानों में ठंड बढ़ना तय है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को घने कोहरे के साथ जहरीली धुंध का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More

भारत–तिब्बत सीमा, संवाद से ही समाधान संभव’, सीटीए का बयान

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सूचना एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग (डीआईआईआर) ने दक्षिण भारत अभियान के तहत बंगलूरू में तिब्बत जनसंपर्क कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की। इसका उद्देश्य तिब्बत के इतिहास, संस्कृति और तिब्बत–चीन संघर्ष के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। डीआईआईआर के अतिरिक्त सचिव और प्रवक्ता तेनजिन लेख्शे ने ‘भारत–तिब्बत–चीन संबंध: प्राचीन इतिहास से समकालीन विश्व तक’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारत-तिब्बत के सभ्यतागत संबंधों, तिब्बती पठार के रणनीतिक महत्व और 1950–51 में चीन के तिब्बत पर कब्जे के प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि…

Read More