भारत में टीबी की दर 2015 की तुलना में 21 प्रतिशत कम हुई : JP Nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक तपेदिक रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत में तपेदिक की दर में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 2015 में प्रति लाख की आबादी पर 237 से घटकर 2024 में प्रति लाख की आबादी पर 187 रह गई है। नड्डा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि तपेदिक (टीबी) से होने वाली मृत्यु दर 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 28 से घटकर 2024 में प्रति लाख जनसंख्या पर 21…

Read More

प्रयागराज माघ मेला 2026: 15 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

प्रयागराज में 2026 के माघ मेले के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन को भारी संख्या में तीर्थयात्रियों और आगंतुकों के आने की उम्मीद है। प्रयागराज संभागीय आयुक्त सौम्या अग्रवाल के अनुसार, आगामी माघ मेला पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य होने की उम्मीद है, जिसमें लगभग 15 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। यह वार्षिक धार्मिक आयोजन 3 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा, जो मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और महाशिवरात्रि सहित कई शुभ स्नान दिवसों के साथ मेल खाता है।…

Read More

पिता नहीं, मां की जाति पर प्रमाणपत्र, CJI सूर्यकांत के फैसले ने कैसे बदल दी सदियों पुरानी परंपरा

एससी एसटी का रिजर्वेशन हिंदुस्तान की राजनीति और समाज में बहुत ही संवेदनशील मुद्दा रहा है। अक्सर ये सुना है कि जाति पिता से मिलती है और सदियों से यह नियम और परंपरा रही है। लेकिन क्या हो अगर देश की सर्वोच्च न्यायालय सबसे बड़ी अदालत यह निर्णय दे और साथ ही साथ सदियों पुरानी इस दीवार को एक निर्णय से ढहा दे। क्या मां की जाति के आधार पर बच्चे को अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट दिया जा सकता है? भले ही उसके पिता नॉन एससी हो। इसे सुप्रीम कोर्ट के केवल निर्णय भर से नहीं देख सकते। यह…

Read More

UP BJP अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, रविवार को होगा औपचारिक ऐलान

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और ऐसा करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार थे। राज्य अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा रविवार को की जाएगी। चौधरी ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा राज्य चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे और केंद्रीय…

Read More

900 करोड़ का फंसा पेंच! IndiGo ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, जस्टिस जैन ने सुनवाई से खुद को किया अलग

इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विदेशी मरम्मत के बाद भारत में पुनः आयात किए गए विमान इंजनों और पुर्जों पर सीमा शुल्क के रूप में भुगतान किए गए 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की वापसी की मांग की। यह याचिका न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति शैल जैन की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। हालांकि, न्यायमूर्ति जैन ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया क्योंकि उनका बेटा इंडिगो में पायलट है। इंडिगो ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि इस तरह के पुनर्आयात पर सीमा शुल्क…

Read More

Kerala Local Body Election में सत्तारुढ़ LDF को झटका, BJP ने शानदार प्रदर्शन

केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। हम आपको बता दें कि केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए केरल के मतदाताओं का आभार जताया है। वैसे स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे अभी भी यही दर्शा रहे हैं कि मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच है लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए…

Read More

समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान

प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में शनिवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…

Read More

प्रयागराज मंडल में रिकॉर्ड समय में BCM कार्य पूर्ण, संरक्षा एवं ट्रैक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार

आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के मुख्य मार्ग पर प्रयागराज–पंडित दीनदयाल उपाध्याय खंड की डाउन मेन लाइन में ट्रैक अनुरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। करछना–भीरपुर खंड में निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान मात्र 6 घंटे 40 मिनट (प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 15:40 बजे तक) की अवधि में दो बैलास्ट क्लीनिंग मशीनों (BCM) के माध्यम से व्यापक बैलास्ट क्लीनिंग कार्य सफलतापूर्वक…

Read More

सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के प्रशिक्षण शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, जीवन रक्षा का दिया प्रशिक्षण

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एर्नाकुलम (केरल) में दिनांक 07/12/ 2025 से 11/12/2025 तक आयोजित किया गया| इस कैंप में सैंतालीस (47) सदस्यों को माघ मेला 2026 को देखते हुए आपातकालीन स्थितियों में मरीजों व घायलों को अस्पताल में सुरक्षित पहुंचाने, प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, जीवन रक्षा हेतु पहाड़ो पर चढ़ने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 2024-25 एर्नाकुलम (केरल) में डिविजनल कमांडर (मेडिकल) डॉ आशीष अग्रवाल एवं डिविजनल कमांडर (प्रशासन) श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में…

Read More

राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन कुल 227876 वादो का रिकार्ड निस्तारण

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.12.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति , प्रयागराज श्री शेखर बी.सर्राफ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 227876 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी…

Read More