माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को शास्त्रीय संगीत के साथ साथ नई पीढ़ी में प्रचलित भक्ति संगीत सुनने का अवसर प्रदान की योजना

मंडलायुक्त की बैठक में युवाओं के बीच प्रचलित नए भक्ति कलाकारों की एक सूची तैयार करने के निर्देश लगभग 30 दिनों तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनसीजेडसीसी 12 दिन का कार्यक्रम कराएगा और बाकी दिन संस्कृति विभाग कराएगा। पर्यटन निगम कलाग्राम का आयोजन करेगा माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को दार्शनिक एवं शास्त्रीय संगीत के साथ साथ नई पीढ़ी में प्रचलित भक्ति संगीत सुनने का अवसर प्रदान करने के दृष्टिगत आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में…

Read More

56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता

गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: अमरकंटक, मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर,2025 को 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, पूर्वोत्तर रेलवे की ही महिला खिलाड़ी कुमारी नंदनी गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है और कुमारी पूजा वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से तीसरे स्थान पर आकर कांस्य पदक प्राप्त किया। पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण एवं कांस्य पदक प्राप्त किया है। पूर्वोत्तर रेलवे…

Read More

महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया

गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने 13 दिसम्बर,2025 को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया और वहाॅ कार्यरत कर्मचारियों से सवारी एवं माल गाड़ियों के परिचालन पर विशेष चर्चा की। इसके उपरान्त महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड का भी निरीक्षण किया, इस दौरान शंटिंग आॅपरेशन को संरक्षित तरीके से करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित यार्ड में प्वांइट्स मशीनों की कार्यशीलता परखी।…

Read More

फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे को 64-50 अंको से हराकर प्रतियोगिता जीत ली

गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे के तत्त्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में 10 से 13 दिसम्बर, 2025 तक खेली गई 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2025 के अंतिम दिन 13 दिसम्बर, 2025 को हुए फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे को 64-50 अंको से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। पूर्वोत्तर रेलवे के भीम सिंह, राम आसरे यादव, दीपक कश्यप, सूर्यभान सिंह, विजय कुमार, अजय मल्ल के बेहतर प्रदर्शन के बदौलत पूर्वोत्तर रेलवे ने पूरे मैच के दौरान बढ़त बनाये रखा। उत्तर…

Read More

PM Modi की Jordan, Ethiopia, Oman Visit का महत्व क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जा रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज औपचारिक रूप से उनके दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। यह त्रिकोणीय यात्रा केवल एक नियमित कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की सक्रिय और आत्मविश्वासी विदेश नीति का सशक्त प्रतीक मानी जा रही है, जिसके ज़रिये भारत पश्चिम एशिया और अफ्रीका में अपने रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा हितों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रहा है। जहां तक भारत और जॉर्डन के संबंधों की बात है तो आपको बता…

Read More

संसद में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया, क्यों नहीं फिक्स हो सकता फेयर रेट

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार के लिए पूरे देश में हवाई किराए पर सीमा लगाना व्यावहारिक नहीं होगा, क्योंकि एक अनियंत्रित बाजार अंततः उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाता है और फेस्टिवल सीजन के दौरान टिकटों की कीमतें आमतौर पर बढ़ जाती हैं। फेस्टिवल सीजन के दौरान विशिष्ट मार्गों और विशेष समयों पर मांग बढ़ने के कारण हवाई किराए में आमतौर पर वृद्धि होती है। ये उतार-चढ़ाव मौसमी होते हैं, और किसी भी विशेष मार्ग पर पूरे वर्ष के लिए किराए को स्थिर रखना संभव नहीं है। बाजार की मांग और आपूर्ति स्वाभाविक रूप से हवाई किराए को नियंत्रित करती…

Read More

Thailand-Cambodia जंग में हिंदू मंदिर को नुकसान, एक्शन में आया भारत, MEA ने दी नसीहत

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने हाल ही में थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के दौरान प्रेह विहार हिंदू मंदिर को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, 1,100 साल पुराने इस मंदिर को दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से शुरू हुए सीमा संघर्ष के दौरान नुकसान पहुंचा है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोनों देशों के बीच हाल ही में बढ़े तनाव पर चिंता व्यक्त की। बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि संरक्षण सुविधाओं को कोई भी नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंता का विषय है। रणधीर जायसवाल को मंदिर की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भरोसा है।…

Read More

Modi Cabinet ने डिजिटल जनगणना और CoalSETU नीति को दी मंजूरी, Copra MSP में की भारी वृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए, जिनका देश की प्रशासनिक व्यवस्था, औद्योगिक ढाँचे और कृषि अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। सबसे बड़ा फैसला 2027 की जनगणना के लिए 11,718.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति का रहा, जिसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि जनगणना दो चरणों में होगी। हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना अप्रैल–सितंबर 2026 में होगी तथा जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी। लद्दाख,…

Read More

वायु प्रदूषण पर संसद में राहुल गांधी ने सरकार–विपक्ष की संयुक्त कार्रवाई की जताई इच्छा

संसद में शुक्रवार को वायु प्रदूषण पर एक गंभीर और सीधे मुद्दे की बातचीत शुरू हुई है, जिसमें विपक्ष और सरकार पहली बार बिना टकराव के आगे बढ़ने की इच्छा दिखाते नजर आए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर तात्कालिक और सर्वदलीय चर्चा की मांग करते हुए कहा कि यह ऐसा मुद्दा है जिस पर राजनीति नहीं, बल्कि साझा प्रयासों की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के कई बड़े शहरों में लोग जहरीली हवा…

Read More

Delhi में चांदी 2,400 रुपये उछलकर 1.94 लाख प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। वहीं स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 रुपये बढ़कर 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। रुपये में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ चांदी में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को चांदी11,500 रुपये बढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। इस…

Read More