पाकिस्तान: नोकुंडी हमले से बलूचिस्तान में विदेशी निवेश पर छाया संकट

बलूचिस्तान के नोकुंडी में रेको दिक और संदक खनन परियोजनाओं से जुड़े आवासीय परिसर पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले ने क्षेत्र में संघर्ष को और बढ़ा दिया है और विदेशी निवेशकों के बीच गंभीर चिंता पैदा कर दी है। 30 नवंबर की देर रात को किए गए इस हमले में पाकिस्तान की सबसे मूल्यवान खनिज परियोजनाओं पर काम कर रहे विदेशी इंजीनियरों और कर्मचारियों के आवास को निशाना बनाया गया। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह अभियान उसकी नवगठित सद्दो ऑपरेशनल बटालियन (एसओबी) द्वारा चलाया गया था। हमले की शुरुआत फ्रंटियर कोर मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर एक आत्मघाती बम विस्फोट से हुई, जिसके बाद आवासीय क्षेत्र में सशस्त्र घुसपैठ की गई। समूह ने दावा किया कि उसके लड़ाके 36 घंटे से ज़्यादा समय तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के ख़िलाफ़ डटे रहे, जिससे यह हाल के वर्षों में सबसे लंबे और समन्वित हमलों में से एक बन गया। यह हमला अपने स्थान के कारण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। नोकुंडी और आसपास के इलाके बलूचिस्तान के सबसे ज़्यादा सुरक्षा वाले इलाकों में से हैं,…

Read More

Trump ने कहा- शांति प्रस्ताव पर ज़ेलेंस्की अभी तैयार नहीं, रूस ने दिखाई सहमति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पेश किए गए। ताज़ा प्रस्ताव पर रूस ने सहमति जताई है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की अभी उसे पढ़कर निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। बता दें कि ट्रंप ने यह टिप्पणी वाशिंगटन में आयोजित कैनेडी सेंटर ऑनर्स के रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान दी। मौजूद जानकारी के अनुसार मियामी में तीन दिन चली वार्ताओं में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ, जारेड कुश्नर और यूक्रेन के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।…

Read More

ब्रिटेन से पाक मूल अपराधियों की वापसी के बदले दो राजनीतिक आलोचकों की मांग का दावा

पाकिस्तान ब्रिटेन में दोषी ठहराए गए ग्रूमिंग गैंग के पाक मूल अपराधियों को अपने देश वापस लेने पर विचार कर सकता है, लेकिन इसके साथ ही उसने दो राजनीतिक आलोचकों के प्रत्यर्पण की मांग भी आगे रखी है. बता दें कि जिन दो नामों का उल्लेख किया गया है, वे शाहज़ाद अकबर और अदिल राजा हैं जो इमरान खान के दौर के बाद से लंदन में निर्वासन में रह रहे हैं और पाक सत्ता ढांचे तथा सेना नेतृत्व पर लगातार आलोचना कर रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार यह प्रस्ताव…

Read More

नेहरू को अपना सिंहासन डोलता नजर आया… लोकसभा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में ‘वंदे मातरम्‘ की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि जो वंदे मातरम् 1905 में महात्मा गांधी को राष्ट्रगान के रूप में दिखता था… वंदे मातरम् इतना महान था, इसकी भावना इतनी महान थी तो फिर पिछली सदी में इसके साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों हुआ? वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों हुआ? वह कौनसी ताकत थी जिसकी इच्छा पूज्य बापू की भावना पर भारी पड़ गई जिसने वंदे मातरम् जैसी पवित्र भावना को विवादों में घसीट दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में ‘वंदे मातरम्‘ की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, “हम देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि दुनिया के इतिहास में कहीं पर भी ऐसा कोई काव्य नहीं हो सकता, ऐसा कोई भाव गीत नहीं हो सकता जो सदियों तक एक लक्ष्य के लिए कोटि-कोटि जनों को प्रेरित करता हो… पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि गुलामी के कालखंड में भी ऐसे लोग हमारे यहां पैदा होते थे जो इस प्रकार के भावगीत की रचना कर सकते थे, यह विश्व के लिए अजूबा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में…

Read More

वो जिन्ना के चश्मे से वंदे मातरम को देखते हैं, संसद में बहस के दौरान राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर अटैक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में विशेष चर्चा को संबोधित किया और कहा कि राष्ट्रगान राष्ट्र की धड़कन और दुनिया भर में एक मंत्र बन गया है। लोकसभा में संसद के शीतकालीन सत्र में बोलते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा कि 1906 में भारत का पहला झंडा बनाया गया था, और उस झंडे के केंद्र में वंदे मातरम लिखा गया था, जिसे पहली बार बंगाल में फहराया गया था। अगस्त 1906 में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए वंदे मातरम नामक एक समाचार पत्र भी शुरू किया गया था। यह वह समय था जब वंदे मातरम केवल एक शब्द नहीं था, यह एक भावना, प्रेरणा का स्रोत और एक कविता थी।   राजनाथ ने कहा कि वंदे मातरम अपने आप में पूर्ण है और इसे अपूर्ण बनाने के कई प्रयास किए गए। वंदे मातरम को उसका गौरव लौटाना समय की मांग है। राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा आज़ादी के बाद वंदे मातरम को हाशिए पर रखा गया और उसे वह न्याय नहीं मिला जिसका वह हक़दार था। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि वंदे मातरम सिर्फ़ बंगाल तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका…

Read More

नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

नवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादास्पद बयान के बाद कांग्रेस पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह सिद्धू के उस विवादित बयान के कुछ ही घंटों बाद हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वह पंजाब का मुख्यमंत्री बन जाता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कौर ने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं…लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें। सिद्धू पर बात करते हुए नवजोत कौर ने दावा किया कि सिद्धू का कांग्रेस के प्रति लगाव तो बहुत है लेकिन उन्हें कभी मुख्यमंत्री पद नहीं मिलेगा। मीडिया ने सवाल किया क्यों नहीं मिलेगा? जवाब में नवजोत बोली मुख्यमंत्री बनने के लिए ₹500 करोड़ लगते हैं और हमारे पास देने के लिए इतने पैसे नहीं हैं। इसी…

Read More

भारतीयों के साथ तमीज से रहो…चीन को विदेश मंत्रालय ने अलग अंदाज में समझा दिया

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को चीन से “आश्वासन” माँगा कि चीनी हवाई अड्डों से गुज़रने वाले भारतीय नागरिकों को “चुनिंदा निशाना नहीं बनाया जाएगा, मनमाने ढंग से हिरासत में नहीं लिया जाएगा या परेशान नहीं किया जाएगा” और बीजिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को नियंत्रित करने वाले नियमों का सम्मान करेगा। साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक यात्रा परामर्श भी जारी किया जिसमें चीन की यात्रा करने वाले या वहाँ से गुज़रने वाले भारतीयों को उचित विवेक का प्रयोग करने की चेतावनी दी गई। जायसवाल मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, जब उनसे पूछा गया कि विदेश मंत्रालय चीन जाने वाले या वहां से होकर जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए क्या सिफारिश करता है। पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला पेमा वांगजोम थोंगडोक को शंघाई हवाई अड्डे पर 18 घंटे तक रोके रखा गया था। चीनी अधिकारियों ने दावा किया था कि उनका भारतीय पासपोर्ट अवैध है, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश चीन…

Read More

पुतिन के जाने के बाद अब जेलेंस्की क्यों आ रहे भारत?

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का दौरा किया। जिसके बाद से ही कई तरह की चर्चाएं हो रही है। एक चर्चा रूस यूक्रेन युद्ध की भी हो रही है क्योंकि पीएम मोदी ने पुतिन के साथ बैठक में यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध पर तठस्थ या न्यूट्रल नहीं है। हम लोग शांति के समर्थक हैं और चाहते हैं कि दुनिया शांति की राह पर लौटे। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद से यह लगने लगा कि भारत ही वो देश है जो अब इस युद्ध को खत्म करा सकता है और…

Read More

यौन इच्छा बढ़ाने वाली ‘फीमेल वियाग्रा’ फ्लिबेंसेरिन, उपयोग, खतरे और सावधानियां

आप में से बहुत से लोगों के लिए फ्लिबेंसेरिन शब्द नया हो, लेकिन कई महिलाएं इस शब्द को जानती होंगी। यह एक दवा का नाम है, जोकि खासतौर से महिलाओं के लिए बनाई जाती है। मार्केट में एड्डी फ्लिबेंसेरिन टैबलेट को फीमेल वियाग्रा दवा भी कहा जा सकता है। यह दवा उन महिलाओं के लिए है, जिनके अंदर दवा के माध्यम से बदलाव करके उनमें संभोग की इच्छा को जागृत करने में मदद करती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्लिबनसेरिन…

Read More

एक महीने चावल छोड़ा, तो शरीर में दिखे ये 3 बड़े बदलाव, आप भी हो जाएंगे हैरान!

क्या आपने कभी सोचा है कि 1 महीने तक चावल छोड़ने के बाद शरीर पर कैसा प्रभाव होगा। अगर आप एक महीने तक चावल का सेवन नहीं करेंगे तो इसका असर आपके ओवरऑल वॉडी पर जरुर दिखता है। अक्सर होता है कि थकान, चेहरे पर सूजन , अचानक से भूख लगना और हमेशा से सुस्ती महसूस करना कई बार चावल खाने से भी हो सकता है। अगर आप 1 महीने के लिए चावल छोड़ देंगे तो  यह आपको काफी आसान लग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ते गए तो मन…

Read More