Delhi में PM Modi और Amit Shah से मिले नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी भी रहे साथ

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इन बैठकों का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि एक महीने पहले रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह दिल्ली की उनकी पहली यात्रा थी। कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह भी थे। हालांकि कुमार ने इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि…

Read More

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत से गदगद फडणवीस

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति के निर्णायक प्रदर्शन के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन ने राज्य से महा विकास अघाड़ी का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, फडणवीस ने दावा किया कि लगभग 75 प्रतिशत नगर निगम अध्यक्ष महायुति गठबंधन से चुने गए हैं; वहीं, महा विकास अघाड़ी केवल 50 सीटें ही जीत पाई है। फडणवीस ने कहा कि कल के महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में, भाजपा नंबर एक पार्टी है। महायुति गठबंधन ने…

Read More

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार के 24496 करोड़ वाले अनुपूरक बजट में क्या-क्या

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 24,000 करोड़ रुपये का पूरक बजट पेश किया। यह बजट वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने इस बजट को पहले ही मंजूरी दे दी है। अगले वित्त वर्ष से दो महीने पहले पेश किए गए इस पूरक बजट से कुछ परियोजनाओं को बढ़ावा मिलने और कम वित्त पोषित योजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। बजट में से 50 करोड़ रुपये केवल…

Read More

Modi ने घुमाया एक फोन, पक्की हुई 20 अरब डॉलर की डील

साल 2025 खत्म होने से पहले ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ा एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। यह ऐलान है भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता यानी एफडीए की घोषणा। दरअसल खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई जिसमें दोनों ही नेताओं ने भारत न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति जताई और इसकी ऐतिहासिक घोषणा की। यह एफडीए दोनों ही देशों के बीच व्यापार, निवेश, नवाचार और साझा अवसरों को बढ़ावा देने में एक अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा दोनों नेताओं ने अपनी बातचीत में रक्षा, खेल, शिक्षा और लोगों…

Read More

परंपरा से खिलवाड़! पुरी जगन्नाथ मंदिर ने PM मोदी का खींचा ध्यान

मंदिर प्रशासन का कहना है कि दुनिया के कुछ हिस्सों में रथ यात्रा शास्त्र सम्मत और पारंपरिक तिथियों के बजाय अन्य दिनों में आयोजित की जा रही है। मर्यादा की रक्षा: पीएमओ को भेजे गए संदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को अक्षुण्ण रखा जाना चाहिए। पुरी के नाममात्र के राजा, गजपति महाराजा दिब्यसिंह देव ने सोमवार को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस पर श्री जगन्नाथ संस्कृति के खिलाफ “गलत जानकारी” फैलाने का आरोप लगाया और धार्मिक विद्वानों और भक्तों से…

Read More

देश को बचाने के लिए अरावली को भी बचाना हे।

* लेखक : प्रतिक संघवी राजकोट गुजरात अरावली पर्वतमाला भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है, जो दिल्ली से गुजरात तक लगभग 650 किलोमीटर तक फैली हुई है। यह न केवल भूगर्भीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरणीय, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी अपरिहार्य है। हाल के वर्षों में, खनन, निर्माण और निजीकरण की योजनाओं के कारण इसकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के कुछ आदेशों ने अनपेक्षित रूप से विपरीत प्रभाव डाला है, जबकि अन्य आदेशों का पूर्ण पालन नहीं होने…

Read More

पहली बार फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) फूडग्रेन फ्रेट रेक अनंतनाग पहुंची,

जम्मू और कश्मीर की लॉजिस्टिक्स और खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) द्वारा प्रायोजित पहली फूडग्रेन फ्रेट रेक का आज अनंतनाग गुड्स टर्मिनल पर आगमन हुआ है। यह मालगाड़ी, पंजाब के अजीतवाल स्टेशन से चली थी, इसमें 21 BCN वैगनों में लगभग 1,384 टन ज़रूरी अनाज लदा हुआ है। यह लगभग 11:30 बजे अनंतनाग में अपने गंतव्य पर पहुंची। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना: यह यात्रा कश्मीर घाटी में रेल द्वारा सीधे प्रायोजित अनाज परिवहन की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है।…

Read More

चुनाव से पहले पीएम मोदी ने की रणनीतिक बैठक, तैयारियों का लिया जायजा; रोड शो से सियासी संदेश

असम में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है, जिसको लेकर राज्यभर में सियासी गर्माहट तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को असम में रैली और जनसभा के माध्यम से चुनावी रण में भाजपा का बिगुल फूंक दिया है। यहां पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। यह बैठक भाजपा के राज्य मुख्यालय वाजपेयी भवन, बासिष्ठा में हुई। बता दें…

Read More

संसदीय समिति ने भू-अधिग्रहण कानून प्रावधानों के उल्लंघन पर जताई चिंता

संसद की एक स्थायी समिति ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम (2013) के कड़ाई से अमल का सुझाव दिया है, खासकर अनुसूचित क्षेत्रों में। समिति ने कहा कि कानून में स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद जमीनी स्तर पर उल्लंघन जारी हैं। इस सप्ताह संसद में पेश रिपोर्ट में संसदीय स्थायी समिति (ग्रामीण विकास और पंचायती राज) ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन अक्सर कम किया जाता है। इन क्षेत्रों में बाजार लेन-देन सीमित होने के कारण वास्तविक कीमत सामने नहीं…

Read More

भीषण ठंड से कांपा उत्तर भारत; दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द; पहाड़ों पर आज से बर्फबारी के आसार

पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक शनिवार को सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाती रहीं। सुबह और रात के समय घने कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ गई हैं। दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह बाधित रहा। केवल दिल्ली में ही 129 उड़ानें रद्द हुईं। जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानों में ठंड बढ़ना तय है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को घने कोहरे के साथ जहरीली धुंध का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More