विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक टूटकर 26,095.65 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इटरनल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,…
Read MoreCategory: बिज़नेस
सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह
साल के आखिरी दिनों में वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई है और इसका सबसे बड़ा असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है। सोना, चांदी और प्लैटिनम ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौजूदा हालात में निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे इन धातुओं की कीमतों को जबरदस्त सहारा मिला है। मौजूद जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हाजिर सोना 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,530 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया।…
Read Moreइंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने DGCA को रिपोर्ट सौंपी
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के मामले की जांच करने वाली चार-सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट विमानन नियामक डीजीसीए को सौंप दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्रम्हाणे की अध्यक्षता में इस समिति का गठन पांच दिसंबर को किया गया था। समिति को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह उन परिस्थितियों की व्यापक समीक्षा करे, जिनकी वजह से इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें कई दिनों तक रद्द हुई…
Read MoreFTA से घरेलू बाजार को नुकसान होगा: Mehbooba Mufti
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का विरोध करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के साथ हुआ इसी तरह का समझौता कश्मीर के सेब उत्पादकों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ था, क्योंकि इससे उन्हें अनुचित आयातों के खतरे का सामना करना पड़ा। महबूबा ने कहा कि अगर सेब के आयात शुल्क में कमी की जाती है और बाजार में विदेशी सेब भर दिए जाते हैं, तो इससे जम्मू-कश्मीर की बागवानी उद्योग की नींव कमजोर…
Read MoreNHAI को सार्वजनिक इनविट के रूप में राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए SEBI से मंजूरी मिली
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण प्रायोजित राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) के रूप में मंजूरी मिल गई है। बयान में कहा गया है कि इस सार्वजनिक इनविट का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों के मौद्रीकरण यानी उसे बाजार पर चढ़ाने की क्षमता को सामने लाने के साथ ही खुदरा और घरेलू निवेशकों को लक्षित करते हुए एक उच्च गुणवत्ता वाला, दीर्घकालिक निवेश साधन तैयार करना है। बयान में कहा गया है कि यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा…
Read MoreRBI ने चेक के तेजी से निपटान की प्रणाली के दूसरे चरण को लागू किए जाने को टाला
भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक के तेजी से निपटान प्रणाली के दूसरे चरण के कार्यान्वयन को फिलहाल स्थगित कर दिया। इसका मकसद बैंकों को इस व्यवस्था के मुताबिक अपने संचालन को व्यवस्थित करने के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना है। ‘चेक ट्रंकेशन सिस्टम’ में चेक मिलने पर निरंतर समाशोधन और निपटान का दूसरा चरण बैंकों द्वारा तीन जनवरी से लागू किया जाना था। ‘चेक ट्रंकेशन सिस्टम’ (सीटीएस) चेक को भौतिक रूप से भेजने के बजाय उसकी इलेक्ट्रॉनिक तस्वीर और एमआईसीआर डेटा (बैंक विवरण) को भेजा जाता है। इससे निपटान तेज…
Read MoreOdisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी
ओडिशा सरकार ने बुधवार को 1,332.80 करोड़ रुपये के निवेश की 11 औद्योगिक परियोजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव मनोज आहूजा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) ने खाद्य और समुद्री भोजन प्रसंस्करण, कपड़ा और परिधान, रसायन, हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया, पर्यटन, लॉजिस्टिक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) जैसे क्षेत्रों में प्रस्तावों को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं अंगुल, कटक, ढेंकनाल, गंजम, जगतसिंहपुर, खुर्दा और मयूरभंज जिलों में लागू की जाएंगी। अधिकारियों ने…
Read MoreSitharaman ने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए शासन प्रणाली को सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के वित्तपोषण ढांचे को मजबूत करने, शासन ढांचे को सरल बनाने और देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने में तेजी लाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक के विजयनगर जिले में वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के चिंतन शिविर की अध्यक्षता की। दिनभर चले विचार-विमर्श में नीतिगत सोच को विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ संरेखित करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने वित्तीय बाजारों को मजबूत…
Read Moreरुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर
विदेशी पूंजी के प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.45 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कंपनियों के डॉलर में निवेश करने और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने से निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.53 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद…
Read MoreShare Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की भावना सकारात्मक बनी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को आशावादी रुख के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 482.7 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 85,412.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी 160.2 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,126.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट…
Read More