केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार (1 फरवरी) को भारत का 2026-27 का आम बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह असामान्य दिन होने के बावजूद 2017 के बाद की परंपराओं का पालन है। यह कदम नए वित्तीय वर्ष में राजकोषीय कार्यान्वयन को शीघ्रता से शुरू करने के प्रयासों के अनुरूप है। 2017 से केंद्रीय बजट हर साल 1 फरवरी को पेश किया जाता है। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि अप्रैल 1 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष से पहले संसद…
Read MoreCategory: बिज़नेस
देश में लॉजिस्टिक लागत घटकर जीडीपी के नौ प्रतिशत पर आ गई: Nitin Gadkari
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अच्छी सड़कों के कारण सरकार ने लॉजिस्टिक लागत को जीडीपी के 16 प्रतिशत से घटाकर नौ प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। गडकरी ने अमेजन संभव शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लॉजिस्टिक क्षेत्र में वैकल्पिक ईंधन, जैव-ईंधन और खास तौर पर हाइड्रोजन की तरफ बढ़ना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भारत अगले 10 वर्षों में ऊर्जा का निर्यातक बन जाएगा। गडकरी ने कहा कि चीन में लॉजिस्टिक…
Read MoreSBI ने ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटायी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इससे मौजूदा और नए कर्जधारकों के लिए ऋण सस्ता हो गया है। रिजर्व बैंक के इस महीने नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है। इस कटौती के साथ, एसबीआई की बाह्य मानक आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) 0.25 प्रतिशत घटकर 7.90 प्रतिशत हो जाएगी। एसबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संशोधित दरें 15 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होंगी।
Read MoreIndigo CEO लगातार दूसरे दिन DGCA की समिति के समक्ष हुए पेश
इंडिगो में परिचालन संकट की जांच कर रही उच्चस्तरीय समिति के समक्ष एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेश हुए।सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से गठित चार-सदस्यीय समिति ने एयरलाइन के सीईओ के अलावा मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिद्रो पोर्केरास से भी कई घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों ने पीटीआई-से कहा कि एयरलाइन के दोनों शीर्ष अधिकारियों को चार-सदस्यीय पैनल के सामने अलग-अलग बुलाया गया। एल्बर्स करीब सात घंटे और पोर्केरास लगभग पांच घंटे पैनल के समक्ष रहे।…
Read More900 करोड़ का फंसा पेंच! IndiGo ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, जस्टिस जैन ने सुनवाई से खुद को किया अलग
इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विदेशी मरम्मत के बाद भारत में पुनः आयात किए गए विमान इंजनों और पुर्जों पर सीमा शुल्क के रूप में भुगतान किए गए 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की वापसी की मांग की। यह याचिका न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति शैल जैन की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। हालांकि, न्यायमूर्ति जैन ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया क्योंकि उनका बेटा इंडिगो में पायलट है। इंडिगो ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि इस तरह के पुनर्आयात पर सीमा शुल्क…
Read MoreDelhi में चांदी 2,400 रुपये उछलकर 1.94 लाख प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। वहीं स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 रुपये बढ़कर 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। रुपये में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ चांदी में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को चांदी11,500 रुपये बढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। इस…
Read Moreघरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ा
सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 402.99 अंक चढ़कर 85,221.12 अंक पर और एनएसई निफ्टी 115.3 अंक की बढ़त के साथ 26,013.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। हालांकि टेक महिंद्रा, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण…
Read Moreसस्ती कीमत में आया टाइप-2 डायबिटीज का ब्लॉकबस्टर इंजेक्शन
भारत में डायबिटीज के बढ़ते मामलों के बीच दवा कंपनियां अब और आक्रामक रणनीति अपना रही हैं। जानकारी के अनुसार डेनमार्क की दिग्गज दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने शुक्रवार को टाइप-2 डायबिटीज के लिए अपनी लोकप्रिय दवा ओज़ेम्पिक (सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन) को आधिकारिक रूप से भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 0.25 मिलीग्राम डोज़ वाले शुरुआती संस्करण की कीमत 2,200 रुपये प्रति सप्ताह रखी है, जिसे शुरूआती चरण में चार हफ्तों तक उपयोग किया जाता है। बता दें कि ओज़ेम्पिक तीन अलग-अलग डोज़ 0.25mg, 0.5mg और 1mg…
Read Moreडीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज
इंडिगो की उड़ानों में हुई भारी अव्यवस्था का असर अब नियामक स्तर तक पहुंच गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को तलब किया है, जहां उनसे उड़ान बहाली, रिफंड प्रक्रिया और मुआवजा वितरण की वास्तविक स्थिति पर विस्तृत जवाब मांगा जाएगा। बता दें कि 3 से 5 दिसंबर के बीच इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई थीं, जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि मुआवजे के रूप में इंडिगो ने गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को…
Read MoreRBI ने रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25% किया, महंगाई में ऐतिहासिक गिरावट से उधारी सस्ती
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 5 दिसंबर 2025 को मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान अपना मानक रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25% कर दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार यह कटौती उसी ईज़िंग चक्र का अंतिम चरण मानी जा रही है, जिसे आरबीआई ने वर्ष की शुरुआत में शुरू किया था और जून में 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कमी देखने को मिली थी। बता दें कि अक्टूबर 2025 में खुदरा महंगाई मात्र 0.25% दर्ज की गई, जिसे हाल के वर्षों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।…
Read More