देश में शुक्रवार को हवाई किराए आसमान छूते नजर आए। एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट के अनुसार, छह दिसंबर को स्पाइसजेट की कोलकाता-मुंबई की एक तरफ की यात्रा के लिए इकॉनमी श्रेणी के टिकट की कीमत 90 हजार रुपये तक पहुंच गई, जबकि एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर टिकट 84,485 रुपये तक बिक रही थी। यात्रा उद्योग के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल की कमी के कारण इंडिगो ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हवाई किराए में सामान्य सीमा से तीन से चार गुना की…
Read MoreCategory: बिज़नेस
Sandip Pradhan ने SEBI के पूर्णकालिक सदस्य का कार्यभार संभाला
बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को घोषणा की कि संदीप प्रधान ने उसके पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। नियामक ने एक बयान में कहा कि चार दिसंबर को कार्यभार संभालने वाले प्रधान, बाजार मध्यस्थों, वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) से संबंधित विभागों, सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग, निवेशक सहायता और शिक्षा कार्यालय, साथ ही राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के विनियमन और पर्यवेक्षण की देखरेख करेंगे। सेबी में शामिल होने से पहले वह पुणे में आयकर महानिदेशक (जांच) थे। अपने साढ़े तीन दशक से भी…
Read MoreIMF की आलोचना : RBI Governor बोले- भारतीय आंकड़े काफी सटीक
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारतीय आंकड़ों और विनिमय दर प्रबंधन पर चिंता जताने के कुछ दिन बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने देश का बचाव किया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि जीडीपी को लेकर आरबीआई के पूर्वानुमान और महंगाई पर सरकारी आंकड़े काफी सटीक हैं, लेकिन सुधार की गुंजाइश हो सकती है। डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कहा कि महंगाई, फैक्ट्री उत्पादन आदि ज्यादातर मामलों में भारतीय व्यवस्थाएं ए या बी ग्रेड में आती हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ राष्ट्रीय लेखाओं में सी ग्रेड मिला है, और ऐसा…
Read MoreModi-Putin ने निवेश संरक्षण समझौते को जल्द पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया
भारत और रूस ने शुक्रवार को अपने अधिकारियों को निवेश संवर्धन एवं संरक्षण पर आपसी लाभकारी समझौते के लिए बातचीत तेज करने का निर्देश दिया। यह मामला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के दौर पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक में चर्चा के लिए आया। दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में मौजूदा और संभावित सहयोग पर भी विचार किया। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत और यूरेशियाई आर्थिक संघ के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते के लिए…
Read Moreगुटखा-पान मसाला पर कड़ा प्रहार! नई कर व्यवस्था से राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वास्थ्य को मिलेगा बूस्ट
जीएसटी को तर्कसंगत बनाने की प्रक्रिया के दौरान तंबाकू से संबंधित वस्तुओं पर ‘सीन टैक्स’ लगाने के बाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ पेश किया। इस विधेयक में रक्षा और जन स्वास्थ्य व्यय के वित्तपोषण के लिए पान मसाला और गुटखा निर्माताओं पर एक कठोर नई कर व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया है। विधेयक के अनुसार, प्रस्तावित उपकर पान मसाला और गुटखा सहित विशिष्ट वस्तुओं के निर्माण या उत्पादन के लिए स्थापित मशीनों या प्रक्रियाओं पर लगाया जाएगा। इसमें…
Read Moreभगोड़े आर्थिक अपराधियों का राज़ खुला: 15 पर 58,000 करोड़ की देनदारी, विजय माल्या और नीरव मोदी का भी नाम
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि 31 अक्टूबर, 2025 तक भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत कुल 15 व्यक्तियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है। यह जानकारी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा सदस्य और दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा द्वारा उठाए गए एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में साझा की गई। मीणा ने लोकसभा में वित्त मंत्री से पूछा कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत आज तक कितने व्यक्तियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी…
Read Moreनाम बदलकर मतदाता बनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों में दिख रहा खौफ
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के चलते सैकड़ों अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के अपने देश लौटने की खबरों के बीच, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज मुर्शिदाबाद का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने उत्तर 24 परगना के हकीमपुर सीमा चौकी पर हालात का जमीनी जायजा लिया था। राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। राज्यपाल ने कहा कि SIR एक “अहम और महत्वपूर्ण” प्रक्रिया है और इससे जुड़े मामलों पर विभिन्न व्याख्याएं सामने आ रही हैं,…
Read Moreदेश का दुश्मन हमारा दुश्मन…दहशतगर्दों से सीधे भिड़ गए ओवैसी, दे डाली चेतावनी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक भाषण के दौरान दिल्ली के लाल किले के पास हुई आतंकी घटना की खुलकर निंदा की, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। उन्होंने मुसलमानों को गाली देने और उनसे वफादारी का प्रमाणपत्र मांगने वालों को भी संदेश देते हुए कहा कि हमने कभी अपने देश से नफरत नहीं की। उल्लेखनीय है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में शामिल मुख्य चार आरोपी, जिसमें 15 लोग मारे गए थे, अल फलाह विश्वविद्यालय के डॉक्टर थे, जिनमें…
Read MoreLabor Code लागू: करोड़ों कामगारों को मिलेगा पक्का वेतन और सुरक्षा का कवच, बदलेंगे काम के नियम
सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही तैयारियों के बाद अब देश में श्रम कानूनों का सबसे बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 29 अलग-अलग श्रम कानूनों को मिलाकर चार नए लेबर कोड तैयार किए हैं, जिनका असर देश के लगभग हर तरह के कामगार पर पड़ने वाला है। बता दें कि इन कोड्स में वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और कार्यस्थल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से असंगठित, गिग…
Read Moreअरुणाचल चीन का हिस्सा, पासपोर्ट अवैध…भारतीय महिला को शंघाई एयरपोर्ट पर 18 घंटे किया टार्चर
अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला ने शंघाई हवाई अड्डे पर चीनी आव्रजन अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पारगमन के दौरान उनके भारतीय पासपोर्ट को पहचानने से इनकार कर दिया और उन्हें घंटों तक हिरासत में रखा और परेशान किया। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली प्रेमा वांगजोम थोंगडोक 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं और शंघाई पुडोंग हवाई अड्डे पर तीन घंटे रुकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आव्रजन काउंटर पर अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट को ‘अमान्य’ घोषित कर दिया क्योंकि उसमें अरुणाचल प्रदेश उनका जन्म स्थान बताया गया था। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है। इमिग्रेशन के बाद, मैंने अपना पासपोर्ट जमा किया और सुरक्षा जाँच के लिए इंतज़ार कर रही थी। तभी एक अधिकारी आया और मेरा नाम लेकर ‘भारत, भारत’ चिल्लाने लगा और मुझे अलग से बुलाया। जब मैंने पूछा, तो वह मुझे इमिग्रेशन डेस्क पर ले गया और कहा, अरुणाचल, पासपोर्ट मान्य नहीं है। जब उसने पूछा कि उसका भारतीय पासपोर्ट अमान्य क्यों है, तो अधिकारी ने बस इतना ही जवाब…
Read More