स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूज रिपोर्टर्स क्लब की ओर से पत्रकार परिवारों का मिलन समारोह “पहल”आयोजित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्रकारों की शीर्ष संस्था न्यूज रिपोर्टर्स क्लब (प्रेस क्लब) की ओर से लगातार 16 वें वर्ष पत्रकार परिवारों का मिलन समारोह “पहल”आयोजित किया गया। ‌सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉनसन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बतौर विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शिरकत की। क्लब के सचिव मुनेंद्र वाजपेई ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अंग बरसतम दिया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया l कार्यक्रम संयोजक राजीव रंजन मिश्रा के संयोजकत्व में अतिथियों ने…

Read More

“फ़ादर कामिल बुल्के तुलसी की भक्ति, साधना, लोकमंगल तथा समन्वयवादी दृष्टिकोण से प्रभावित थे”– डॉ० सरोज सिंह

प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज के तत्त्वावधान मे संस्कृत, हिन्दी एवं अँगरेज़ी-भाषा के विद्वान् फादर कामिल बुल्के के निधन-दिनांक की पूर्व-संध्या मे ‘फ़ादर कामिल बुल्के एवं उनका हिन्दी-अनुराग’ विषय पर १७ अगस्त को एक राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया था, जिसमे देश के कई बुद्धिजीवियोँ की वैचारिक सहभागिता रही। रायबरेली से साहित्यकार डॉ० किरन शुक्ल ने कहा– ‘फ़ादर कामिल बुल्के ने सभी मंचोँ से हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने की आवाज़ बलन्द की थी। वे ईसाई-पुरोहित अवश्य थे; लेकिन उनका समूचा जीवन हिन्दीभाषा के लिए समर्पित रहा। मुंगेर विश्वविद्यालय, बिहार…

Read More

प्रयागराज स्टेशन बनेगा आधुनिक वर्ल्ड क्लास कमर्शियल हब, ऐतिहासिक ई-नीलामी सफल

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रयागराज स्टेशन के सिविल लाइंस साइड स्थित पब्लिक प्लाज़ा एवं कमर्शियल आर्केड में मल्टी-फंक्शनल कमर्शियल गतिविधियों तथा एक्सेस कंट्रोल्ड बेसमेंट पार्किंग के स्थापना, संचालन एवं अनुरक्षण के लिए ई-नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की। यह ई-नीलामी 07 अगस्त 2026 को आईआरईपीएस ई-ऑक्शन लीजिंग मॉड्यूल के माध्यम से 15 वर्ष की अवधि के लिए आयोजित की गई। ई-नीलामी में उत्साहजनक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसके परिणामस्वरूप ₹2,41,51,000 का सर्वाधिक वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्राप्त हुआ। अनुबंध का कुल अनुमानित मूल्य लगभग…

Read More

रेलवे के विकास में SQMS के चार Core Areas – Safety, Quality, Mobility और Skills पर विशेष जोर: सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर श्री विवेक कुमार गुप्ता

कानपुर–प्रयागराज रेलखंड का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज कानपुर–प्रयागराज रेलखंड के निरीक्षण के क्रम में कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के संकल्प सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए रेलवे के समग्र विकास के लिए SQMS – Safety, Quality, Mobility और Skills को चार प्रमुख Core Areas के रूप में रेखांकित किया। निरीक्षण के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर…

Read More

अकीदत व गमगीन माहौल में मनाया गया चेहल्लुम, निकाले गए ताजिए

लालगोपालगंज ।कस्बे में शनिवार को हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का त्यौहार पूरी अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न इमामबाड़ों से पारंपरिक ताजियों के जुलूस निकाले गए, जिसमें भारी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मोहर्रम के 40वें दिन आयोजित इस पर्व पर अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी व मातम कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होता हुआ देर शाम कर्बला पहुंचा, जहाँ ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। जुलूस के दौरान…

Read More

विधायक दीपक पटेल ने कांदी पहुँचकर सौरव के परिजनों को बंधाया ढांढस, जताया गहरा शोक

प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कांदी निवासी सजीवन भारतीय के पुत्र सौरव भारतीय की मऊआइमा में हुई हत्या की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक दीपक पटेल पीड़ित परिवार के आवास पर पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और उनका पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से…

Read More

सक्षम एवं समर्थ मॉड्यूल आधारित द्वितीय चक्र का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रधानाध्यापकों को विद्यालय नेतृत्व, शैक्षिक दायित्व, समावेशी शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रभावी प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में ‘सक्षम एवं समर्थ’ मॉड्यूल पर आधारित द्वितीय चक्र के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में जसरा, प्रतापपुर एवं मेजा विकासखंडों परिषदीय प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग कर विद्यालय नेतृत्व एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न आयामों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक के विद्यालयीय दायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावसायिक विकास, बाल वाटिका से संबंधित कार्य,…

Read More

अभाविप प्रयागराज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को मेडिकल चौराहे से सुभाष चौराहे तक 150 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं युवा सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से अभाविप ने युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने तथा विद्यार्थी शक्ति को…

Read More

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा मार्ग परिवर्तन

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दानापुर मंडल में किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 1. गाड़ियों का निरस्तीकरण- • 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-आसनसोल: दिनांक 20, 23, 27 एवं 30 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी: दिनांक 21, 24, 28 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कोलकाता: दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी। • 22197…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी वैगन मरम्मत कारखाना ने ओपन माल वैगनों के लिए लॉकिंग एवं गाइडिंग तंत्र सहित डिटेचेबल ऊपरी बॉडी प्रणाली विकसित की

उत्तर मध्य रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाना , झांसी ने रेलवे माल वैगनों के लिए एक ऐसा अभिनव नवाचार विकसित किया है, जो विशेष रूप से ओपन माल वैगनों की संरचना से संबंधित है। इस नवाचार के अंतर्गत एक वियोज्य (डिटेचेबल) ऊपरी बॉडी विकसित की गई है, जिसे विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए लॉकिंग एवं गाइडिंग तंत्र की सहायता से वैगन के अंडरफ्रेम से अलग किया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः आसानी से जोड़ा जा सकता है। यह नवाचार वैगन की साइड वॉल, एंड वॉल तथा…

Read More